{"_id":"5ef7eb858ebc3e42b3203c28","slug":"joe-root-reminds-england-of-windies-bowling-depth","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज के पेसरों से रहना होगा सतर्क इंग्लैंड कप्तान ने दिलाई हार की याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के पेसरों से रहना होगा सतर्क इंग्लैंड कप्तान ने दिलाई हार की याद
Sun, 28 Jun 2020 06:29 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि वेस्टइंडीज के पास ‘घातक’ गेंदबाजी आक्रमण है और आठ जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए उनकी टीम को अच्छी तैयारी करनी होगी। इंग्लैंड को पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। साउथम्पटन के एजेस बाउल से शुरु होने वाली विजडन ट्रॉफी सीरीज को अपने पास बरकरार रखने के लिए वेस्टइंडीज की टीम अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करेगी।
विज्ञापन
रूट ने बीबीसी स्पोर्ट्स से कहा, ‘हमें वेस्टइंडीज की मजबूती के बारे में पता है। जो चीज उन्हें खास बनाती है वह है उनका घातक गेंदबाजी आक्रमण। यह जरूरी है कि हम अच्छी तरह तैयारी करें।’ अपने प्रतिद्वंद्वी कप्तान जेसन होल्डर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक है।’ होल्डर ने पिछली सीरीज के दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगया था और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
विज्ञापन
- 08 जुलाई से दोनों देशों के बीच शुरू होगी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज
- 2019 में हुई सीरीज में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था