{"_id":"600e81500b1213022307b944","slug":"joe-root-registers-back-to-back-centuries-vs-sri-lanka-ahead-of-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे से पहले खतरनाक फॉर्म में जो रूट, कभी दोहरा शतक तो कभी शतक लगा रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे से पहले खतरनाक फॉर्म में जो रूट, कभी दोहरा शतक तो कभी शतक लगा रहे
Mon, 25 Jan 2021 02:09 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:09 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में 5 फरवरी से खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 और फिर वन-डे सीरीज भी होनी है।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
भारत दौरे से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट प्रचंड फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रूट ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। अब दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने 186 रन बनाए हैं, यह उनका श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा 100+ स्कोर था।
विज्ञापन
जो रूट के श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित कुमार संगकारा ने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन जिस तरह से नियंत्रित बल्लेबाजी की वह सभी के लिए बहुत अच्छी सीख है। संगकारा ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘बेजोड़ पारी। जिस तरह से उसने इसे बेहद आसान बनाया उससे हर कोई हैरान था। केवल यही पारी नहीं बल्कि पहले टेस्ट में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
संगाकारा ने कहा, ‘बेहतरीन रणनीति, उस पर अच्छी तरह से अमल करना, स्वीप, रिवर्स स्वीप का उपयोग, स्ट्राइक रोटेट करना, तकनीक, धैर्य सब कुछ अविश्वसनीय था। इस पारी को देखना और उससे सीख लेना शानदार था।’ आप रन बना सकते हैं लेकिन जिस सहजता से जो रूट ने बनाए, हो सकता है वैसे न बना पाएं। उसने इस पर काम किया। परिस्थिति और पिच को अच्छी तरह से समझा और यह पूरी तरह से नियंत्रित पारी थी। मेरे लिए या किसी भी बल्लेबाज या कोच के लिए उनकी बल्लेबाजी और जिस तरह से पूरे दिन भर वह क्रीज पर टिक रहे, वह बहुत बड़ी सीख है।’
विज्ञापन