{"_id":"5b6af7324f1c1b827d8b74d9","slug":"joe-root-injured-before-lords-test-against-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, घायल होते ही मैदान छोड़कर भागा इंग्लिश टीम का लीडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, घायल होते ही मैदान छोड़कर भागा इंग्लिश टीम का लीडर
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
joe root
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स टेस्ट शुरू होना है, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले ही इंग्लैंड टीम को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं। कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। टीम में उनकी जगह ऑली पोप को जगह दी जा सकती है, जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकती हैं।
विज्ञापन
वहीं लॉर्ड्स टेस्ट से पहले कप्तान जो रूट भी चोटिल हो गए हैं। अभ्यास के दौरान रूट के दाएं हाथ में इंजरी हो गई है। प्रैक्टिस नेट में वह क्रिस वोक्स की गेंद का सामना करते हुए चोट खा गए। हालांकि खबर यह भी है कि रूट एकदम ठीक हैं और अगले टेस्ट में उतरने के लिए फिट भी हैं।
विज्ञापन
एजबेस्टन टेस्ट के बाद अब मेजबान इंग्लैंड का सामना टीम इंडिया से लॉर्ड्स टेस्ट में होगा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पलड़ा ज्यादा भारी बताया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां अब तक खेले गए कुल 17 में से सिर्फ दो टेस्ट ही टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं 11 टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं, जबकि चार मैच ड्रॉ हुए हैं।
विज्ञापन
लेकिन पिछले पांच मुकाबलों पर नजर डालें तो इंग्लैंड को रिकॉर्ड भी लॉर्ड्स में बेहद चौंका देने वाला नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने पिछले दोनों मैच गंवाए थे। इसके अलावा श्रीलंका ने अंग्रेजों की सरजमीं पर हारे हुए मैच में वापसी करते हुए ड्रॉ टेस्ट खेला था।