{"_id":"66f41e6bafb0d82d6f02c8d4","slug":"jitesh-sharma-could-well-pip-ishan-kishan-for-second-wicketkeeper-slot-against-bangladesh-t20-series-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN T20: ईशान किशन की वापसी में हो सकती है देरी, बांग्लादेश के खिलाफ यह खिलाड़ी ले सकता है उनकी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN T20: ईशान किशन की वापसी में हो सकती है देरी, बांग्लादेश के खिलाफ यह खिलाड़ी ले सकता है उनकी जगह
Wed, 25 Sep 2024 08:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:00 PM IST
सार
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में होगा और इसके लिए टीम की घोषणा इस सप्ताह होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच इसके बाद अगले दो मैच क्रमशः दिल्ली और हैदराबाद में होंगे।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद छह अक्तूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की नजरें इस सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करने पर लगी हुई हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उनका इंतजार अभी बढ़ सकता है क्योंकि जितेश शर्मा दूसरे विकेटकीपर की दौड़ में किशन को पछाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पंत को मिल सकता है आराम
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में होगा और इसके लिए टीम की घोषणा इस सप्ताह होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच इसके बाद अगले दो मैच क्रमशः दिल्ली और हैदराबाद में होंगे। माना जा रहा है कि व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम को देखते हुए ऋषभ पंत को टी20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है, ऐसे में संजू सैमसन विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद होंगे और दूसरे विकल्प के लिए जितेश का दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। दूसरी ओर, मुंबई के खिलाफ ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम में किशन के चयन का यह भी मतलब है कि उनकी अंतरराष्ट्रीय वापसी में थोड़ी देरी हो सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शीर्ष खिलाड़ियों को रखा जा सकता है बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के साथ शुभमन गिल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत आराम देने की संभावना है। कुछ खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वे एक से पांच अक्तूबर तक लखनऊ में शेष भारत और मुंबई के बीच होने वाले ईरानी कप मुकाबले का हिस्सा होंगे। इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

अभिषेक शर्मा को मिल सकता है मौका
गिल की अनुपस्थिति में पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मौका मिल सकता है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अगर गिल और यशस्वी दोनों को आराम दिया जाता है तो अभिषेक के साथ शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने कौन उतरेगा। शेष भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलेगा इस पर भी संशय है क्योंकि ईरानी कप पांच अक्तूबर तक चलेगा और ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचेगा। यह भी चर्चा चल रही है कि यशस्वी पहला मैच खेल सकते हैं, जबकि अन्य दो टी20 के लिए उनकी जगह ऋतुराज को टीम में शामिल किया जा सकता है।

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। रिंकू सिंह, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी जो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा रहे थे, इन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है।