{"_id":"5ba6646d867a55014118e2ae","slug":"jemmimah-rodrigues-innings-helps-india-win-in-third-t20-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेमिमा ने दिलाई जीत, भारतीय महिला टीम की तीसरे टी-20 में पांच विकेट से जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जेमिमा ने दिलाई जीत, भारतीय महिला टीम की तीसरे टी-20 में पांच विकेट से जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team
युवा जेमिमा रोड्रिग्स की ताबड़तोड़ 57 रन की पारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को पांच विकेट से शिकस्त देकर 2-0 की बढ़त कायम कर ली। सीरीज का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन
टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन तक सीमित रखा। भारत ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए शशिकला सिरिवर्धने ने 35 और नीलाक्षी डि सिल्वा ने 31 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
भारत की तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 19वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए दो सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सीरीज के पहले मैच में 36 की पारी खेलने वाली जेमिमा ने शनिवार को 40 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने हरमनप्रीत (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। पारी के 16वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को अटापट्टू ने पवेलियन (29 रन पर दो विकेट) भेजा। इसके बाद वेदा कृष्णामूर्ति (नाबाद11) और अनुजा पाटिल (नाबाद आठ) ने 19वें ओवर में जीत की औपचारिकता पूरी की।