{"_id":"5fe5d060f68efa596b6fd826","slug":"jaydev-unadkat-to-lead-saurashtra-in-syed-mushtaq-ali-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: जयदेव उनादकट को सौराष्ट्र टीम की कमान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: जयदेव उनादकट को सौराष्ट्र टीम की कमान
Fri, 25 Dec 2020 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
जयदेव उनादकट
- फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में सौराष्ट्र टीम की कमान संभालेंगे। इसकी घोषणा शुक्रवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति ने ऑनलाइन बैठक के बाद की।
विज्ञापन
बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अगले महीने 2020-21 घरेलू सत्र की शुरुआत होगी। गौरतलब है कि सौराष्ट्र की टीम मौजूा रणजी चैंपियन है। टूर्नामेंट 10 जनवरी से शुरू होगा और सौराष्ट्र एलीट ग्रुप डी में सेना, विदर्भ, गोवा, मध्यप्रदेश और राजस्थान के साथ है।
विज्ञापन
वहीं, उनादकट की अगुआई वाले गेंदबाजी आक्रमण में चेतन सकारिया और धर्मेंद्रसिंह जडेजा शामिल हैं। टीम में नियमित खिलाड़ी के रूप में प्रेरक मांकड़, चिराग जानी, अर्पित वासवडा और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई मौजूद हैं। बता दें कि लीग मैच इंदौर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन