फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah says three ICC members have issue with world cup schedule it will be changed for sure

ODI WC Schedule: वनडे विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव तय; तीन देशों ने आईसीसी को पत्र लिखा, जय शाह ने दी जानकारी

Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
सार

जय शाह ने साफ किया है कि विश्व कप खेलने वाले तीन देशों को शेड्यूल से समस्या है। इस वजह से इसमें बदलाव होना तय है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं साफ किया है कि इसमें क्या बदलाव होंगे।
 

विज्ञापन
Jay Shah says three ICC members have issue with world cup schedule it will be changed for sure
जय शाह ने कहा है कि विश्व कप का शेड्यूल बदला जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अक्तूबर और नवंबर के महीने में होने वाले वनडे विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव होना तय है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि की है। शाह ने कहा कि वनडे विश्व कप में शामिल आईसीसी के तीन सदस्यों को विश्व कप के शेड्यूल से समस्या है। इस वजह से इसमें बदलाव किए जाएंगे। जय शाह के इस बयान से साफ हो गया है कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख भी बदली जाएगी। यह मैच पहले 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होना था। जय शाह ने इस पर कहा कि अगले दो-तीन दिन में विश्व कप शेड्यूल को लेकर सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


कई मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को दावा किया गया था कि नवरात्रि की वजह से भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख में बदलाव हो सकता है और यह मैच 15 अक्तूबर की बजाए 14 अक्तूबर को हो सकता है। इसके एक दिन बाद ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया है कि विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव होना तय है। शाह के अनुसार तीन सदस्य देशों ने गुरुवार को अपने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को लिखा है।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव शाह ने पुष्टि की है कि आईसीसी के तीन पूर्ण सदस्यों द्वारा अपनी आपत्तियां व्यक्त करने के बाद विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा "तीन सदस्य देशों ने अपने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव के लिए आईसीसी को लिखा है। हम विश्व कप खेलों के दौरान दर्शकों के लिए मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं। हालांकि, मैच की तारीख और समय में बदलाव होगा, लेकिन मैदान वही रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी और बीसीसीआई ने पिछले महीने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मुकाबला एक दिन पहले 14 अक्तूबर को हो सकता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "चूंकि 15 अक्तूबर को नवरात्रि समारोह का शुरुआती दिन है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने सलाह दी है कि बड़े खेल को, जिसमें सुरक्षा अधिकारियों की भारी तैनाती की भी आवश्यकता होगी, पुनर्निर्धारित किया जाना चाहिए।"

भारत में विश्व कप खेलों की मेजबानी करने वाले सभी राज्य संघों को बीसीसीआई ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। राज्य इकाई के एक अधिकारी के मुताबिक, बैठक विश्व कप की तैयारियों का आकलन करने के लिए बुलाई गई है। शाह ने कहा, "हमें उम्मीद है कि ये उप-समितियां हमारे साझा लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए लगन से काम करेंगी। साथ मिलकर, हम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 को शानदार सफलता दिला सकते हैं और भारतीय क्रिकेट में बुनियादी ढांचे और विकास के मानकों को और ऊपर उठा सकते हैं।"


आईसीसी विश्व कप का 2023 संस्करण भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। विश्व कप के लिए दिल्ली, धर्मशाला, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता 10 स्थान हैं। गत चैंपियन इंग्लैंड पांच अक्तूबर को अहमदाबाद में विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed