{"_id":"cfacf276-238b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"javed-miandad-threatens-legal-action-against-sarfaraz-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियांदाद ने सरफराज को दी कोर्ट की धमकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मियांदाद ने सरफराज को दी कोर्ट की धमकी
कराची/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 12:20 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपने पूर्व साथी गेंदबाज सरफराज नवाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। सरफराज ने कहा था कि मियांदाद ने कलंकित पूर्व खिलाड़ियों को पीसीबी में शामिल किया। पीसीबी ने पूर्व स्पिनर अकरम रजा को अंपायरों के पैनल में शामिल किया है जबकि पूर्व तेज गेंदबाज अताउर रहमान को एफएटीए के लिए कोच बनाया है।
मियांदाद ने कहा, ‘मैं सरफराज को चेतावनी दे रहा हूं कि वह भविष्य में संभलकर बयान दे। मैं दो तरीकों से निपट सकता हूं लेकिन मैं उन्हें सलाह दूंगा कि यदि अब उसने कुछ कहा तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।’