फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Javed Miandad says Its time BCCI and PCB work together for resumption of bilateral cricket

द्विपक्षीय क्रिकेट के लिए भारत और पाक क्रिकेट बोर्ड साथ मिलकर काम करें : मियांदाद 

Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Javed Miandad says Its time BCCI and PCB work together for resumption of bilateral cricket
भारत बनाम पाकिस्तान

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत और पाक क्रिकेट बोर्ड को दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच फिर से द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने के लिए एक-साथ मिलकर काम करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


पाक के लिए 124 टेस्ट मैच खेलने वाले मियांदाद ने कहा, 'समय आ गया है कि दोनों बोर्ड एक मंच पर आएं और भारत और पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू करने के लिए अपनी सरकारों को मनाएं। यह शर्म की बात है कि इतनी अच्छी टीमें और रोमांचक युवा प्रतिभा होने के बावजूद भारत और पाकिस्तान नियमित तौर पर एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेलते। इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप या आईसीसी समर्थित किसी और लीग का क्या मतलब अगर इसमें भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलें।'
विज्ञापन


 मियांदाद ने भी उम्मीद खो दी है कि आईसीसी भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट दोबारा शुरू कराने में कोई भूमिका निभाएगा जो 2008 से निलंबित है। इस बीच 2012-13 में सिर्फ सीमित ओवरों की एक संक्षिप्त सीरीज खेली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मियांदाद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान सीरीज एशेज से कहीं बड़ी है और अगर हम अपने मसलों को सुलझा लें तो दोनों देश क्रिकेट जगत पर राज कर सकते हैं। अतीत में राजनीतिक रिश्तों का स्तर चाहे जैसा भी रहा हो, हमने बेहद तनावपूर्ण हालात में क्रिकेट खेला है और अंतत इससे सरकारों को मदद मिली। अगर द्विपक्षीय क्रिकेट होता है तो इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मदद मिलेगी। अगर दोनों देश विश्व कप कप या चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आईसीसी के टूर्नामेंटों या एशिया कप में खेल सकते हैं तो फिर द्विपक्षीय मैच क्यों नहीं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed