फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah supported MS dhoni batting says it was important knock

धोनी की बल्लेबाजी को लेकर बुमराह ने दिया बयान, कहा, 'बाकी खिलाड़ियों को मिलेगी सीख'

Sat, 29 Jun 2019 06:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Jun 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah supported MS dhoni batting says it was important knock
बुमराह धोनी - फोटो : social media

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लगता है कि एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच में शानदार पारी खेली और इसके लिए क्रीज पर समय बिताकर उन्होंने सही किया। धोनी की रन बनाने की गति चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्व कप्तान ने 61 गेंद में 56 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाए, जिससे भारतीय टीम 268 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। बुमराह ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘उन्होंने जो पारी खेली, वह बहुत शानदार थी। कभी-कभार आपको लगता है कि वह धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन कभी कभार यह अहम होता कि वह समय लें जो उन्होंने किया।’ उन्होंने कहा, ‘वह दबाव झेलते हैं। यह बेहतरीन पारी थी जिससे हम 268 रन बना सके जो इस पिच पर अच्छा स्कोर था। वह जानते थे कि बाद में ‘पिंच हिटर’ आएंगे इसलिए वह क्रीज पर समय बिता सकते थे। युवा खिलाड़ी इस पारी से काफी सीख लेंगे।’’
विज्ञापन


रोच को जानबूझकर धीमी गेंद फेंकी 
बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में दो विकेट झटके और हैट्रिक से चूक गए। अपने प्रदर्शन के बारे में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज ने कहा, ‘केमार रोच को हैट्रिक गेंद फेंकते हुए मैं उम्मीद कर रहा था कि वह सोचेगा कि यह तेज यार्कर होगी। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे धीमी गेंद फेंकनी चाहिए। मैंने ऐसा किया लेकिन वह इसे रोकने में सफल रहा। लेकिन खुश हूं कि मैं योजना का कार्यान्वयन कर सका।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed