{"_id":"673c8fd0437fb75db50c1d38","slug":"jasprit-bumrah-revealed-the-indian-team-s-key-to-success-in-australia-ahead-of-the-border-gavaskar-trophy-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को कैसे मिल सकती है सफलता? तेज गेंदबाज बुमराह ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को कैसे मिल सकती है सफलता? तेज गेंदबाज बुमराह ने किया खुलासा
Tue, 19 Nov 2024 06:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:47 PM IST
सार
बुमराह नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम की कमान संभालेंगे। रोहित पितृत्व अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के उपकप्तान और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सफलता का मंत्र दिया है। भारत की नजरें ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने पर लगी होंगी। पिछले दो दौरों पर बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार टक्कर जोरदार होने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवाकर ऑस्ट्रेलिया आई है।
विज्ञापन
बुमराह इस सीरीज में ना सिर्फ तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे, बल्कि टीम के उपकप्तान की भूमिका भी निभाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले बुमराह ने एक साक्षात्कार में बताया कि खुद पर भरोसा होना ही भारत के लिए सफलता का मंत्र है और किसी भी परिस्थिति में यही मायने रखता है। बुमराह ने कहा कि टीम अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करेगी और सीरीज से पहले ड्रेसिंग रूम के अंदर यह मुख्य बातचीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुमराह का मानना है कि अगर खुद पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो आप अच्छे स्थान पर होंगे और शेष चीजें अपने आप ठीक होंगी। बुमराह ने कहा, किसी भी परिस्थिति में खुद पर भरोसा काफी महत्वपूर्ण होता है। यह ऐसी चीज है जिस पर हम निर्भर हैं और हमारी टीम के अंदर भी यही बातचीत हो रही है। जब आप खुद पर और अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो यह आपको अच्छी स्थिति में ले आता है और सभी चीजें खुद सही हो जाती हैं।
पर्थ टेस्ट में टीम की कमान संभालेंगे बुमराह
बुमराह नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम की कमान संभालेंगे। रोहित पितृत्व अवकाश पर हैं। उनकी पत्नी रितिका ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था। माना जा रहा है कि रोहित एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे और पर्थ टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया है और सीमित ओवर के प्रारूप में भी वह टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
बुमराह नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम की कमान संभालेंगे। रोहित पितृत्व अवकाश पर हैं। उनकी पत्नी रितिका ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था। माना जा रहा है कि रोहित एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे और पर्थ टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया है और सीमित ओवर के प्रारूप में भी वह टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।