फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah brakes Ashish nehra and Kuldeep yadav record with six wicket haul against England

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने बनाए कई रिकॉर्ड, नेहरा-कुलदीप को पीछे छोड़ा

Tue, 12 Jul 2022 10:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 10:04 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने आशीष नेहरा और कुलदीप यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah brakes Ashish nehra and Kuldeep yadav record with six wicket haul against England
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए और एक साथ रिकॉर्ड भी बना दिए। बुमराह इंग्लैंड में किसी वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में आशीष नेहरा को पीछे छोड़ा है। हालांकि, जसप्रीत स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चार रन देकर छह विकेट लिए थे। इसके बावजूद उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यहां हम उनके सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं, जो उन्होंने इस मैच में हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब पहले गेंदबाजी करते हुए सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। वहीं, 1983 विश्व कप फाइनल के बाद यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड की धरती पर किसी वनडे मैच में सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों के नाम रहे। 
विज्ञापन

भारत के लिए वनडे में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए गेंदबाजी में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनसे पहले स्टुअर्ट बिन्नी बांग्लादेश के खिलाफ चार रन देकर छह विकेट और अनिल कुंबले 12 रन देकर छह विकेट ले चुके हैं। वहीं, बुमराह ने 19 रन देकर छह विकेट लिए। बुमराह ने आशीष नेहरा और कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा और इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने। नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 23 रन देकर छह विकेट लिए थे। कुलदीप ने 25 रन देकर छह विकेट झटके थे। 
 
वनडे में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गेंदबाज प्रदर्शन विपक्षी टीम
स्टुअर्ट बिन्नी 6/4 बांग्लादेश
अनिल कुंबले 6/12 वेस्टइंडीज
जसप्रीत बुमराह 6/19 इंग्लैंड
आशीष नेहरा 6/23 इंग्लैंड
कुलदीप यादव 6/25 इंग्लैंड

वनडे में छठी बार सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम
वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह छठा मौका था, जब सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए। इससे पहले 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐसा हुआ था। वहीं, पहली बार 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा किया था। 
 
वनडे में छठी बार भारतीय तेज गेंदबाजों ने 10 विकेट लिए
विपक्षी टीम मैदान साल
ऑस्ट्रेलिया चेल्मसफोर्ड 1983
वेस्टइंडीज लॉर्ड्स 1983
पाकिस्तान टोरंटो 1997
श्रीलंका जोहानिसबर्ग 2003
बांग्लादेश मीरपुर 2014
इंग्लैंड द ओवल 2022
विज्ञापन

वनडे में इंग्लैंड में चौथा बेहतरीन प्रदर्शन
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर किसी मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के वकार यूनिस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2001 में 36 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, विन्सटन डेविस ने 51 रन देकर सात विकेट और गैरी गिलमर ने 14 रन देकर छह विकेट लिए थे। 
 
इंग्लैंड में वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गेंदबाज प्रदर्शन विपक्षी टीम मैदान साल
वकार यूनिस (पाकिस्तान) 36/7 इंग्लैंड लीड्स 2001
विन्सटन डेविस (वेस्टइंडीज) 51/7 ऑस्ट्रेलिया लीड्स 1983
गेरी गिलमॉर (ऑस्ट्रेलिया) 14/6 इंग्लैंड लीड्स 1975
जसप्रीत बुमराह (भारत) 19/6 इंग्लैंड द ओवल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed