फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah becomes top ranked ODI bowler suryakumar in top five in ICC T20 rankings

ICC ODI Rankings: जसप्रीत बुमराह वनडे में नंबर एक गेंदबाज बने, सूर्यकुमार यादव टी20 में टॉप-5 में पहुंचे

Wed, 13 Jul 2022 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर एक वनडे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव को टी20 रैंकिंग में फायदा मिला है और वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah becomes top ranked ODI bowler suryakumar in top five in ICC T20 rankings
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में कमाल करने वाले जसप्रीत बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में भी इसका फायदा मिला है। बुमराह अब वनडे में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर छह विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़कर वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बुमराह को पांच पायदान का फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव को भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है और वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ चुके हैं। टी20 में भुवनेश्वर कुमार टॉप 10 में शामिल एकमात्र गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह उन तीन गेंदबाजों में शामिल हैं, जो टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप 10 में हैं। बुमराह ने इसी महीने की शुरुआत में इतिहास रचा था और स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्ट दूसरे स्थान पर खिसके
गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में बुमराह के पहले स्थान पर आने के बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर खिसत गए हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड चौथे स्थान पर आ गए हैं। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान पांचवें स्थान पर आ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वो 23वें स्थान पर आ गए हैं। 

विराट और रोहित टॉप 10 में बरकरार
बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली चौथे और रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 76 रन बनाए थे, लेकिन उनकी रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ है। अब उनके पास सीरीज के बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर विराट को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 31 रन बनाने वाले शिखर धवन को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 12वें स्थान पर आ गए हैं। 

आयरलैंड के हैरी टेक्टर को 10 स्थान का फायदा हुआ है और वो 34वें स्थान पर आ चुके हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिशेल सैंटनर एक स्थान के फायदे के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के मेहदी हसन दो स्थान के फायदे के साथ टॉप 10 में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed