फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah becomes father; Wife Sanjana gave birth to a son, gave information sharing the photo

Jasprit Bumrah Son: जसप्रीत बुमराह बने पिता; पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दिया, फोटो शेयर कर जानकारी दी

Mon, 04 Sep 2023 10:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah becomes father; Wife Sanjana gave birth to a son, gave information sharing the photo
जसप्रीत बुमराह पहली बार पिता बने हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)


बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा "हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है, उसके लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।" इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी शेयर किया और बताया कि यह मैसेज जसप्रीत और संजना की तरफ से है।

2021 में हुई थी बुमराह और संजना की शादी
जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 में टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं। इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को जाहिर नहीं होने दिया था। शादी के बाद जब बुमराह ने फोटो शेयर की थी, तभी लोगों को इस बारे में पता चला था। संजना से पहले बुमराह का नाम एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से भी जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed