फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah achieves career-best rating in ICC Test Rankings after India's Test series loss to Australia

ICC Rankings: गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार बुमराह, करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल की

Wed, 08 Jan 2025 03:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह सिडनी में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में दो विकेट लेने के कारण एक अंक का सुधार करने में सफल रहे।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah achieves career-best rating in ICC Test Rankings after India's Test series loss to Australia
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बादशाहत कायम है और उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल कर ली है। बुमराह बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में गेंदबाजों में शीर्ष पर बरकरार हैं और उनका रेटिंग अंक 908 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह सिडनी में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में दो विकेट लेने के कारण एक अंक का सुधार करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

जडेजा भी शीर्ष-10 में मौजूद 
बुमराह पीठ में दिक्कत के कारण सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने नहीं उतरे थे। दूसरी ओर, गेंदबाजों की रैंकिंग में स्पिनर रवींद्र जडेजा संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर आ गए हैं और वह बुमराह के अलावा शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। जडेजा के साथ नौवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड हैं जिन्होंने 29 स्थान की छलांग लगाई और शीर्ष-10 में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलैंड की लंबी छलांग, कमिंस को भी फायदा 
बोलैंड ने सिडनी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और दोनों पारी मिलाकर कुल 10 विकेट झटके थे। बोलैंड ने पहली पारी में 31 रन देकर चार विकेट और दूसरी पारी में 45 रन देकर छह विकेट लिए थे। बोलैंड के प्रदर्शन के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट जीतकर 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहा था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह अंतिम टेस्ट में पांच विकेट लेने के दम पर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा एक पायदान के लाभ से तीसरे स्थान पर पहुंचे, जबकि चोटिल जोश हेजलवुड दो पायदान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन

ऋषभ पंत के दूसरी पारी में 33 गेंद में बनाए गए 61 रन से वह बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे और नौवें नंबर पर पहुंच गए, जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना चौथा स्थान कायम रखा। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा पहली पारी में अहम शतक से तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए, उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 769 रेटिंग भी हासिल की। वहीं, काइल वेरेने शानदार शतक से चार पायदान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed