{"_id":"59dde41b4f1c1bb6678b5459","slug":"jason-behrendorff-compares-with-wwe-superstar-john-cena-cricekter-laughs-off","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: भारतीय पत्रकार ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को कहा जॉन सीना, ठहाकों से गूंज उठा हॉल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: भारतीय पत्रकार ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को कहा जॉन सीना, ठहाकों से गूंज उठा हॉल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 11 Oct 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
जेसन बेहरेनडोर्फ
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ जब मंगलवार को गुवाहाटी में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजी को पवेलियन वापस भेजने में व्यस्त थे, तब सोशल मीडिया पर उनकी तुलना WWE सुपरस्टार जॉन सीना से होने लगी थी।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस हॉल फिर ठहाकों से गूंजने लगा, देखिए वीडियो
जॉन सीना
रिपोर्टर का सवाल सुनने के बाद बेहरेनडोर्फ ने जोरदार ठहाका लगाया। इस सवाल ने पूरे प्रेस कांफ्रेंस का माहौल भी खुशनुमा बन गया। अन्य रिपोर्टर्स तो ये तक सोचने लगे कि अब शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से और क्या सवाल किया जाए।
हालांकि, बेहरेनडोर्फ ने जोरदार ठहाका लगाने के बाद जवाब दिया, 'WWE सुपरस्टार जैसा नहीं हूं मैं। मगर मुझे ये समझ आया कि वो मुझसे थोड़े बड़े हैं। हां, मुझे ये तुलना अच्छी लगी और स्वीकार करता हूं।' बेहरेनडोर्फ ने ही मंगलवार को गुवाहाटी में टीम इंडिया को हारने पर मजबूर किया।
ये भी पढ़ें: जॉन सीना की गर्लफ्रेंड ने आखिरकार वहां एंट्री की, जिसका सभी को था इंतजार...
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ ने पहले ओवर में रोहित शर्मा (8) और कप्तान विराट कोहली (0) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने मनीष पांडे (6) और शिखर धवन (2) का शिकार किया। बेहरेनडोर्फ ने मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Fair to say @JDorff5 didn't expect this question after his four-wicket haul against India! pic.twitter.com/cwTbkx0Kfj
— cricket.com.au (@CricketAus) October 10, 2017