फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson Trolled Over '60 Overs' Comment After England Loss In 2nd Test vs India, See Memes

IND vs ENG: '60-70 ओवर में इंग्लैंड मैच खत्म करेगा', दूसरे टेस्ट में इस बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे एंडरसन

Wed, 07 Feb 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Feb 2024 09:10 AM IST
सार

एंडरसन ने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा था कि इंग्लैंड 60-70 ओवरों में 399 रन को चेज कर जाएगा। इसके बाद अगले दिन (चौथे) दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

विज्ञापन
James Anderson Trolled Over '60 Overs' Comment After England Loss In 2nd Test vs India, See Memes
एंडरसन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया। भारत ने 399 रन का लक्ष्य रखा था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में 69.2 ओवर में 292 रन पर समेट दिया। इंग्लिश टीम की हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उनके एक बयान के लिए जमकर ट्रोल किया।
विज्ञापन

एंडरसन ने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा था कि इंग्लैंड 60-70 ओवरों में 399 रन को चेज कर जाएगा। इसके बाद अगले दिन (चौथे) दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। जैक क्राउली ने अच्छी पारी खेली, लेकिन इसके अलावा कोई नहीं टिक सका। अब फैंस एंडरसन को टैग कर उन्हें ट्रोल कर रहे।

देव मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा- एंडरसन ने इंग्लैंड के हार की एक दिन पहले खुद ही भविष्यवाणी कर दी थी। दूसरे यूजर ने लिखा- अति आत्मविश्वास। 



विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट की बात करें तो  भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली।

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से बल्लेबाजी में यशस्वी और शुभमन के बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन का भी कमाल देखने को मिला। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed