फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson says Gutted for fans that series did not get finish deserved 

ENG vs IND: मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने से निराश एंडरसन, बोले- सही तरीके से खत्म नहीं हुई सीरीज

Sun, 12 Sep 2021 08:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 08:52 PM IST
सार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज सही तरीके से खत्म नहीं हुई, जैसे होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
James Anderson says Gutted for fans that series did not get finish deserved 
जेम्स एंडरसन

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट के रद्द होने से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन निराश हैं। उन्होंने कहा कि यह सीरीज सही तरीके से खत्म नहीं हुई जैसे होनी चाहिए थी। एंडरसन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'मैं लंकाशायर क्रिकेट में हर किसी के अलावा इस सीरीज के सही अंजाम को देखने के लिए टिकटों/ट्रेनों/ होटलों के लिए भुगतान करने वाले प्रशंसकों के लिए निराश हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह किसी समय फिर से खेला जाएगा। मैं आशा करता हूं कि मुझे अपने घरेलू मैदान पर एक और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को मिलेगा, जिससे मुझे काफी लगाव है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by James Anderson (@jimmya9)



घरेलू मैदान पर एक और टेस्ट मैच खेलने को मिलेगा या नहीं

एंडरसन गेंदबाज इस बात को लेकर भी चिंतित है कि उसे अपने घरेलू मैदान (ओल्ड ट्रैफर्ड) पर एक और टेस्ट मैच खेलने को मिलेगा या नहीं। गौरतलब है कि टीम इंडिया के सहायक फिजियो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद टीम के खिलाड़ी मानसिक रूप से मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में जब सभी खिलाड़ियों की जांच हुई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
 
भारतीय क्रिकेटरों ने खेलने से किया था इनकार
बता दें कि कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेटरों ने खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें 10 दिनों तक इंग्लैंड में पृथकवास में रहना होगा। टेस्ट मैच के रद्द होने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए दुबई रवाना हो गए। एंडरसन ने 166 टेस्ट में 632 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस सीरीज के चार मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed