फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson confessed that seeing his name alongside Sachin Tendulkar on a trophy feels out of place

IND vs ENG: तेंदुलकर के साथ ट्रॉफी पर अपना नाम देखकर अजीब महसूस करते हैं एंडरसन, बोले - यह बड़ा सम्मान

Sun, 20 Jul 2025 01:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

एंडरसन ने खुलासा करते हुए बताया कि वह असहज हो गए थे क्योंकि ट्रॉफी में उनके नाम के साथ सचिन का नाम जुड़ा हुआ है। हालांकि, इंग्लैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक सचिन के साथ उनका नाम होना बहुत ही सम्मान की बात है।

विज्ञापन
James Anderson confessed that seeing his name alongside Sachin Tendulkar on a trophy feels out of place
जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि वह भारत के महान बल्लेबाज में से एक सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रॉफी पर अपना देखकर अहसहज महसूस करते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम पर किया गया है, पहले ये सीरीज पटौदी ट्रॉफी के तहत खेली थी जो भारत के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर था।
विज्ञापन

यह सम्मान मिलने के बाद एंडरसन ने खुलासा करते हुए बताया कि इससे वह असहज हो गए थे क्योंकि ट्रॉफी में उनके नाम के साथ सचिन का नाम जुड़ा हुआ है। हालांकि, इंग्लैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक सचिन के साथ उनका नाम होना बहुत ही सम्मान की बात है। तेंदुलकर ने 200 और एंडरसन ने 188 टेस्ट खेले हैं। पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एंडरसन ने 704 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एंडरसन बोले- सचिन के साथ कुछ भी साझा करना सम्मान की बात
एंडरसन ने कहा, यह जरूरी नहीं कि आपके नाम पर ट्रॉफी का होना कितना बड़ा है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि आपके नाम के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम है, जो मेरे लिए अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। मैं ट्रॉफी पर अपने साथ उनका नाम देखता हूं तो बड़ा अजीब लगता है। मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। मैने बचपन से उन्हें देखा है और उनके खिलाफ खेला है। वह इतने महान क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने पूरे देश की उम्मीदों का बोझ अपने पूरे करियर में उठाया है। उनके साथ इस तरह का कुछ साझा करना बहुत बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन

सीरीज में आगे चल रहा है इंग्लैंड 
एंडरसन-तेंदुलकर के नाम पर ट्रॉफी होने के बावजूद पटौदी नाम पूरी तरह से हटाया नहीं गया है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के विजयी कप्तान को पटौदी मेडल पहनाया जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड ने लीड्स में भारतीय टीम को हराया था, जबकि भारत ने बर्मिंघम में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में 22 रनों से जीत दर्ज कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। दोनों टीमों के बीच अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारत को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed