फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson becomes second highest five wicket holder after Richard Hadlee

ENGvPAK: 38 की उम्र में भी खूंखार हैं जेम्स एंडरसन, बने सर्वाधिक 'पंजा' मारने वाले दूसरे खिलाड़ी

Mon, 24 Aug 2020 11:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Aug 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
James Anderson becomes second highest five wicket holder after Richard Hadlee
जेम्स एंडरसन

साउथैम्पटन में मेजबान इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। वर्षा प्रभावित मैच के तीसरे दिन अनुभवी इंग्लिश पेसर गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कमाल कर दिया। अपने 'पंजे' के दम पर 38 वर्षीय इस गेंदबाद न सिर्फ पाकिस्तानियों पर झपटा मारा बल्कि अपना नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करवा लिया। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को आउट कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 29वीं बार पांच विकेट अपने नाम किया। वे अब सर्वाधिक पांच विकेट लेने के मामले में न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (36) के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने के मामले में वे सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं इन पांच विकेट के सहारे अब एंडरसन ने अपने टेस्ट शिकारों की संख्या 598 कर ली है। यानी वह 600 विकेट से सिर्फ दो कदम दूर हैं। पाकिस्तान की अगली पारी में दो सफलता लेेते ही जेम्स 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले पेसर बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन से अधिक विकेट संन्यास लेने वाले तीनों गेंदबाज स्पिनर हैं। मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) इस लिस्ट में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।


इंग्लैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 583 रन बनाकर घोषित की थी। पाकिस्तान की पहली पारी 273 रन पर सिमट गई, जिससे अब इंग्लैंड के पास 310 रन की अहम बढ़त है। इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। अब कोई चमत्कार ही पाकिस्तान को यह सीरीज बचाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed