फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jake weatherald take best catch of bbl 2018

VIDEO: राशिद खान की गेंद पर पकड़ा गया क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच, ब्रावो रह गए दंग

Tue, 23 Jan 2018 07:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
jake weatherald take best catch of bbl 2018
बिग बैश लीग - फोटो : File
इंडियन प्रीमियर लीग के दर्ज पर ही ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जाती है और इस टूर्नामेंट में दर्शकों के बीच उत्साह वही रहता है, जो आईपीएल में रहता है। इस टूर्नामेंट में भी दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करते हैं। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में हर रोज कुछ न कुछ चौंकाने वाली घटना जरूर घटती है। ऐसा ही एक वाकया सोमवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनिगेड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। 
विज्ञापन


रेनिगेड की ओर से बल्लेबाजी कर रहे कैरीबियाई ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान की गेंद पर बड़ा शॉट मारते हैं। लेकिन लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे लाफलिन ने फुर्ती दिखाते हुए बॉल को कैच किया, लेकिन जैसे ही वो अपना संतुलन खोकर बाउंड्री पर गिरने वाले होते हैं, वो बॉल को दूसरे फील्डर जेक वेदरलेड की ओर फेंक देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदरलेड भी दौड़ते हुए इस कैच को लपकते हैं। वहां मौजूद सभी लोग इस कैच को देखकर हैरानी में पड़ जाते हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि यह कैच अब तक के इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच है। 

देखिए, कैच का वह वीडियो-
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed