फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jagmohan dalmia post has no name

जगमोहन डालमिया के पद का कोई नाम नहीं

Sun, 02 Jun 2013 10:46 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
jagmohan dalmia post has no name

बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन इस्तीफा भी नहीं दें और किसी के रहते हुए पद पर भी बने रहे हैं। बोर्ड के संविधान पर नजर डालें तो ऐसा संभव नहीं था।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर दो व्यक्तियों के रहने का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन बोर्ड उपाध्यक्ष अरुण जेटली के दिमाग ने यह भी संभव कर दिखाया।

श्रीनिवासन के स्थान पर जगमोहन डालमिया को जिम्मेदारी सौंप तो दी गई है लेकिन उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष या फिर अंतरिम अध्यक्ष जैसे पद का नाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से ऐसा कानूनी अड़चनों से बचने के लिए किया गया है। बोर्ड के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में साफ लिखा गया है कि श्रीनिवासन के स्थान पर डालमिया बोर्ड का कार्यभार संभालेंगे। इसमें कहीं भी उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नहीं दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भी कुछ लोगों ने यही सवाल उठाए थे। लेकिन उन्हें भी यही समझाया गया। बैठक में यह भी कहा गया है कि फिर डालमिया श्रीनिवासन के स्थान पर किस हैसियत में काम करेंगे।

इस पर कहा गया है कि वह वर्किंग कमेटी के साथ बोर्ड के कार्यों को निपटाएंगे। वर्किंग कमेटी 15 दिनों में उनके ओर से लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी करेगी।

--1979 में पहली बार बीसीसीआई से जुड़े।
--1997 में आईसीसी का अध्यक्ष चुने गए।
--2000 में आईसीसी अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा।
--2001 में बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर काबिज।
--2004 में अपने पसंदीदा रणबीर सिंह महेंद्रा को अध्यक्ष बनवाया।
--2006 में मुंबई में आर्थिक धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ, कैब अध्यक्ष का पद गंवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed