{"_id":"5c5164fdbdec22739950bf6e","slug":"jacob-martin-former-indian-cricketer-out-of-icu-after-financial-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन ICU से बाहर, खिलाड़ियों ने की थी लाखों रुपए की मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन ICU से बाहर, खिलाड़ियों ने की थी लाखों रुपए की मदद
Wed, 30 Jan 2019 02:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन के लिए राहत भरी खबर है। तकरीबन एक महीने तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद अब उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल वे वार्ड में शिफ्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
वर्तमान स्थिति के अनुसार जैकब को अभी दो महीने और हॉस्पिटल में रहना होगा। याद हो कि मार्टिन का वड़ोदरा में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनके लीवर और फेफड़े में गंभीर चोट आई थी, लेकिन अब वे खतरे से बाहर है और बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
उनकी पत्नी ख्याति ने कहा कि कई लोगों ने वित्तीय मदद की लेकिन उन्हें अगले कुछ दिनों में और पैसों की आवश्यकता होगी। मार्टिन की पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, आशीष नेहरा और जहीर खान मदद कर चुके हैं। कृणाल पांड्या ने ब्लैंक चेक भिजवाया था।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर्स, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन,बीसीसीआई और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मदद की। मार्टिन को अभी तक 16 लाख रुपए की मदद की जा चुकी है जिनमें से 15 लाख रु खर्च किए जा चुके हैं।