'विश्व कप में टीम इंडिया के लिए आसान नहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। आर्थिक-राजनैतिक-अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाद क्रिकेट में भी पाकिस्तान से संबंध तोड़ने की चर्चा है। गुस्साया देश चाहता है कि मई से शुरू होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया-पाकिस्तान के साथ मैच न खेलें।
इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी अपनी राय रखी है। चौहान ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक टूर्नमेंट में पाकिस्तान का बहिष्कार करना आसान नहीं है। यदि वैश्विक टूर्नमेंट में टीम इंडिया ऐसा करती है, तो फिर उसे बैन या जुर्माने जैसे परिणाम भी भुगतने होंगे।
चेतन चौहान ने कहा, 'वैश्विक टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ न खेला आसान नहीं है क्योंकि इन टूर्नामेंटों के अपने कुछ नियम होते हैं और इनमें कई देश हिस्सा लेते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं, तो इसके परिणाम भी हमें भुगतने होंगे। इसके चलते हम पर बैन या जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मैं मानता हूं कि सरकार और बीसीसीआई इसे भी ध्यान में रखेंगी।'
UP Minister Chetan Chauhan on cricket with Pak: Not participating in global tournaments is not easy as every tournament has its rules & many participating nations. If we pull out, we may have to face consequences, could be fined or banned, I think Govt & BCCI will consider this. pic.twitter.com/iykmp7nfdI
— ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2019
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) समेत देश के कई क्रिकेट संघों ने अपने मुख्यालयों (स्टेडियम) में लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीर अपने यहां से हटा ली हैं। इसके अलावा सीसीआई ने बीसीसीआई को सलाह दी थी कि वह वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ न खेलें।