फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj gives this smart reply when asked about her favourite male cricketer

रिपोर्टर के सवाल पर महिला क्रिकेटर मिताली राज ने दिया शानदार जवाब

Fri, 23 Jun 2017 07:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 23 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mithali Raj gives this smart reply when asked about her favourite male cricketer
कप्तान मिताली राज, भारतीय महिला क्रिकेट टीम

एक पत्रकार ने जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से पुरुष क्रिकेटरों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने उसका जो जवाब दिया वो पढ़ने लायक है। दरअसल, पत्रकार ने मिताली से पूछा कि आपका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कहा क्या आप यही सवाल किसी पुरुष क्रिकेटर से पूछेंगे। क्या आप उनसे पूछेंगे कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है।

विज्ञापन

 
इतना ही नहीं मिताली ने कहा कि अक्सर हमसे यही सवाल किया जाता है, जबकि मुझसे यह पूछा जाना चाहिए कि आपका पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है। मिताली के इस जवाब से वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यह बात बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की ओर से की जा रही कोशिशों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पहले महिला क्रिकेट मैचों का प्रसारण टीवी पर नहीं होता था, इसलिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती थी। लेकिन बोर्ड ने पिछली दो सीरीज का प्रसारण टीवी पर किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी उनके बारे में पूछताछ बढ़ीी है।


बहरहाल, मिताली ने कहा कि पुरुष क्रिकेटरों ने कुछ मानदंड तय कर रखे हैं, जहां महिला क्रिकेटरों को पहुंचना है। मेरी कोशिश हमेशा से रहती है कि हम भी उस स्तर तक पहुंचे सकें और हमारा क्रिकेट भी उसी स्तर तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed