फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   It would be great to emulate Australia’s past success says Shikhar Dhawan

IndvsAus: रांची में मैदान फतह करने के बाद शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान

Sun, 08 Oct 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 08 Oct 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
It would be great to emulate Australia’s past success says Shikhar Dhawan
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  सीरीज के पहले टी-20 मैच में डकवर्थ लुइस नियम से नौ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का कहना है कि कि अगर लक्ष्य बड़ा भी होता तो उनकी टीम हासिल कर लेती। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलियाई पारी 18.4 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन पर खत्म हो गई। जवाब में भारत को छह ओवर में 48 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जो तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन


मैच के बाद धवन ने कहा, ‘ हमारे सामने बड़ा लक्ष्य नहीं था लेकिन विकेट ऐसा था कि इस पर रन बनाना आसान नहीं था। वैसे हम बड़ा लक्ष्य मिलने पर भी जीत जाते।’ लक्ष्य छोटा होने के कारण ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला यह पूछने पर धवन ने कहा, मैं नहीं तो मेरे साथी विराट कोहली ने आक्रामक पारी खेली। मुझे खुशी है कि वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद आते ही खेलने का मौका मिला।’
विज्ञापन


कम लक्ष्य होने के कारण पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जिन्हें देखने उनके शहर में स्टेडियम में भारी भीड़ जुटी थी। इस बारे में पूछने पर धवन ने कहा, ‘छह ओवर में कितने लोग बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी भाई की बल्लेबाजी नहीं देखने से यहां के लोग निराश होंगे लेकिन भारत की जीत की खुशी तो मिली न।’ पिछले कुछ अर्से में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के कारण एक समय की ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरह अपराजेय होती जा रही है और धवन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो बहुत शानदार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed