फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ISSF Shooting World Cup 2022: India Top Medals Tally With 3 Gold, 4 Silver And 1 Bronze

Shooting World Cup: शूटिंग वर्ल्ड कप में टॉप पर रहा भारत, तीन स्वर्ण समेत कुल आठ पदक अपने नाम किए

Thu, 14 Jul 2022 05:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चांगवोन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चांगवोन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 05:59 PM IST
सार

इलावेनिल वल्वारिन, मेहुली घोष और रमिता की तिकड़ी को फाइनल में कोरिया की जिह्योन कियुम, ईयुसिओ ली और डेयओंग ग्वोन की तिकड़ी ने 16-10 से हराया।

विज्ञापन
ISSF Shooting World Cup 2022: India Top Medals Tally With 3 Gold, 4 Silver And 1 Bronze
निशानेबाजी

विस्तार

भारत ने कोरिया के चांगवोन में हुए आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में कुल आठ पदक जीते हैं। इनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। भारतीय टीम पदक तालिका में शीर्ष पर रही। इस क्रम में टीम ने मेजबान कोरिया और सर्बिया जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

भारत ने गुरुवार को तीसरा स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन बबूटा, शाहू तुषार माने और पार्थ मखिजा की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट के फाइनल में कोरिया को 17-15 से हराया। यह अर्जुन और शाहू का इस टूर्नामेंट में दूसरा स्वर्ण पदक रहा। वहीं, गुरुवार को दूसरा पदक रजत के रूप में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलावेनिल वल्वारिन, मेहुली घोष और रमिता की तिकड़ी को फाइनल में कोरिया की जिह्योन कियुम, ईयुसिओ ली और डेयओंग ग्वोन की तिकड़ी ने 16-10 से हराया। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट के फाइनल में भारत को इटली की पाओलो मोन्ना, एलेसियो तोराची और लुका टेस्कोनी की तिकड़ी ने 17-15 से हराया। इसके साथ भारत को रजत से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

भारत को गुरुवार को तीसरा रजत पदक महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में मिला। रिदम सांगवान, युविका तोमर और पलक को कोरिया की टीम ने 10-2 से हराया। कोरिया की टीम में टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट किम मिनजुंग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed