{"_id":"65fefc0eb907a42191090133","slug":"ishant-sharma-twists-his-ankle-during-pbks-vs-dc-ipl-2024-match-limps-off-the-field-in-pain-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: दिल्ली को बड़ा झटका, सीजन के अपने पहले ही मैच में चोटिल हुआ यह दिग्गज गेंदबाज, दर्द से कराहते दिखे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: दिल्ली को बड़ा झटका, सीजन के अपने पहले ही मैच में चोटिल हुआ यह दिग्गज गेंदबाज, दर्द से कराहते दिखे
Sat, 23 Mar 2024 09:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:28 PM IST
सार
ईशांत जमीन पर गिर गए और दर्द से कराहते हुए अपना टखना पकड़ लिया। इसके बाद फिजियो तो बुलाया गया और ईशांत को मैदान से बाहर ले गए।
विज्ञापन
ईशांत शर्मा दर्द से कराहते हुए
- फोटो : IPL
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स को 2024 आईपीएल के अपने शुरुआती मैच में एक बड़ा झटका लगा। अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को शनिवार को चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय टखने में चोट लग गई।
विज्ञापन
यह घटना पंजाब द्वारा 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पावरप्ले के अंतिम ओवर में घटी। प्रभसिमरन सिंह ने मिचेल मार्श की धीमी गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर सिंगल के लिए फ्लिक किया। वहां तैनात ईशांत ने गेंद को आराम से उठाया, लेकिन विकेटकीपर को वापस फेंकने की कोशिश में उनका दाहिना टखना मुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशांत जमीन पर गिर गए और दर्द से कराहते हुए अपना टखना पकड़ लिया। इसके बाद फिजियो तो बुलाया गया और ईशांत को मैदान से बाहर ले गए। प्रवीण दुबे ईशांत के सब्सिट्यूट फील्डर के रूप में उतरे। यह न केवल मैच में दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका था, बल्कि इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत के पास कम गेंदबाजी विकल्प बचे थे।
इतना ही इस फ्रेंचाइजी के पास कोई अनुभवी विदेशी गेंदबाज भी नहीं है। ऐसे में ईशांत का होना टीम के लिए बेहद जरूरी है। फ्रेंचाइजी को भी उम्मीद होगी कि यह चोट गंभीर न हो। ईशांत ने मैच में शिखर धवन का विकेट लिया, जबकि जॉनी बेयरस्टो को रन आउट किया।
यह दोनों विकेट उनके एक ही ओवर में आए। मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन ने 63 रन की पारी खेली।