फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ishant sharma's on field agression

बर्थडे स्पेशल: इशांत को सबसे पहले कब आया था गुस्सा

Wed, 02 Sep 2015 01:49 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
ishant sharma's on field agression

यह पहली बार नहीं है जब इशांत शर्मा ने विपक्षी टीम के क्रिकेटरों पर गेंदबाजी के अलावा बातों से वार से किया हो, इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

विज्ञापन


ताजा उदाहरण तो कोलंबो टेस्ट में इशांत शर्मा और श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों (
धम्मिका प्रसाद, दिनेश चांदीमल और लाहिरू थिरिमाने) के बीच का है। श्रीलंकाई टीम की पहली पारी में इशांत की गेंद पर धम्मिका एक बाउंसर से चोटिल हो गए थे। बात भारतीय टीम की दूसरी पारी में फिर बढी। 76वें ओवर में जब धमिका प्रसाद गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने इशांत के खिलाफ दो बाउंसर फेंकने के बाद तीसरी बाउंसर भी फेंक दी जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया।
विज्ञापन


इशांत और
धम्मिका दोनों ने एक-दूसरे को आंखें तरेर कर देखा, कुछ कहा-सुनी भी हुई। पास खड़े दिनेश चंडीमल भी झड़प में शामिल हो गए जिसको देखकर नाराज अश्विन ने मैदानी अंपायरों को शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली गेंद पर रन लेने के दौरान जब इशांत गेंदबाज धम्मिका के पास से गुजरे तो उन्होंने अपने हेलमेट को बार-बार थपथपा कर मानो उन्हें सिर पर मारने के लिए ललकारा। अंपायरों ने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को बुलाकर अपने खिलाड़ियों को शांत करने के लिए कहा। मामला इतने पर भी शांत नहीं हुआ, गुस्से में नजर आ रहे धम्मिका ने लाइन से आगे जाकर चौथी बाउंसर फेंकी। 


इस ओवर की अंतिम गेंद पर अश्विन के आउट होते ही भारतीय पारी समाप्त हो गई लेकिन जब इशांत पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब धम्मिका पवेलियन की ओर ऐसे दौड़े जैसे इशांत का पीछा कर रहे हों। एक दिन पहले इशांत की श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल परेरा से झड़प हुई थी। दूसरे टेस्ट के दौरान इशांत की 65 प्रतिशत मैच फीस भी कटी थी। तीसरे मैच के बाद उन पर एक मैच का बैन ही लगा दिया गया।

आज उनका 27वां बर्थडे है। उनके जन्मदिन पर जानिए पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ इशांत की तीखी झड़प के बारे में।

जाने, जब पाक बल्लेबाज और इशांत के बीच हुआ पंगा

ishant sharma's on field agression

इशांत शर्मा का इससे पहले इसी तरह का वाकया 26 दिसंबर 2012 में हुआ था। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में इशांत और कामरान अकमल आपस में भिड़ गए थे। अंपायर द्वारा दोषी पाए जाने पर इशांत पर 15 फीसदी और कामरान पर 5 फीसदी जुर्माना लगा था।


बात 18वें ओवर की है, कामरान बल्लेबाजी कर रहे थे। इशांत की गेंद पर वह कैच आउट हो गए लेकिन अंपायर ने गेंद को नोबॉल करार दे दिया। अति उत्साहित इशांत ने अगली गेंद पर कामरान को बीट किया। इतना ही नहीं उन्होंने कामरान के पास आकर कुछ कह दिया। कामरान भी चुप कहां रहने वाले थे, उन्होंने भी पलटकर इशांत को कुछ ‌कहा।


दोनों आमने-सामने आ गए। बात ज्यादा बढ़ती देख भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अन्य साथियों ने दोनों को एक-दूसरे के सामने से हटाया। अगली गेंद पर कामरान ने इशांत की गेंद पर चौका जड़कर पलटवार किया। (फोटो: साभार मिड डे से)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed