{"_id":"596d91f74f1c1bd94e8b473f","slug":"ishant-sharma-opens-up-about-his-conversation-with-steve-smith-in-bangalore-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशांत ने किया खुलासा, स्मिथ को पुणे टेस्ट में क्यों चिढ़ाया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईशांत ने किया खुलासा, स्मिथ को पुणे टेस्ट में क्यों चिढ़ाया
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
ishant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत होना अब आम बात हो गई है। दोनों देशों के बीच कोई ऐसी सीरीज नहीं जाती जिसमें खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी न हो। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को विपक्षी टीमों के खिलाफ स्लेजिंग करने के लिए जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी तब पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और ईशांत शर्मा भिड़ गए थे। ईशांत ने स्मिथ को मैदान अजीब सी शक्ल बनाकर चिढ़ाया था यह दृश्य प्रशंसकों के मन में आज भी ताजा है।
इस घटना के 6 महीने बाद ईशांत ने खुलासा किया है कि उन्होंने स्टीव के साथ ऐसा क्यों किया था। ईशांत ने कहा, स्टीव जब भी मेरी गेंद पर एक रन लेते वो मुझसे वेल बोल्ड मेट( बहुत अच्छे) कहते। पहले तो मैं उनके ऑस्ट्रेलियाई एक्सेंट की वजह से ये नहीं समझ पाया कि वो क्या कह रहे हैं। लेकिन बाद में जब मैंने उनसे पूछा कि क्या कह रहे हो तो स्टीव ने कहा, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारी गेंदबाजी की तारीफ कर रहा हूं। ये सुनकर मैंने उनसे सीधे कहा, ऑस्ट्रेलिया में तो तुमने ऐसा कभी नहीं किया। अब मेरी गेंदबाजी तुम्हें अच्छी लग रही है और मेरी तारीफ कर रहे हो। इसके बाद उन्होंने स्टीव को चिढ़ाया।