फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishant Sharma opens up about his conversation with Steve Smith in Bangalore Test

ईशांत ने किया खुलासा, स्मिथ को पुणे टेस्ट में क्यों चिढ़ाया 

Tue, 18 Jul 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 18 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma opens up about his conversation with Steve Smith in Bangalore Test
ishant
भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत होना अब आम बात हो गई है। दोनों देशों के बीच कोई ऐसी सीरीज नहीं जाती जिसमें खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी न हो। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को विपक्षी टीमों के खिलाफ स्लेजिंग करने के लिए जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी तब पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और ईशांत शर्मा भिड़ गए थे। ईशांत ने स्मिथ को मैदान अजीब सी शक्ल बनाकर चिढ़ाया था यह दृश्य प्रशंसकों के मन में आज भी ताजा है। 
विज्ञापन


इस घटना के 6 महीने बाद ईशांत ने खुलासा किया है कि उन्होंने स्टीव के साथ ऐसा क्यों किया था। ईशांत ने कहा, स्टीव जब भी मेरी गेंद पर एक रन लेते वो मुझसे वेल बोल्ड मेट( बहुत अच्छे) कहते। पहले तो मैं उनके ऑस्ट्रेलियाई एक्सेंट की वजह से ये नहीं समझ पाया कि वो क्या कह रहे हैं। लेकिन बाद में जब मैंने उनसे पूछा कि क्या कह रहे हो तो स्टीव ने कहा, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारी गेंदबाजी की तारीफ कर रहा हूं। ये सुनकर मैंने उनसे सीधे कहा, ऑस्ट्रेलिया में तो तुमने ऐसा कभी नहीं किया। अब मेरी गेंदबाजी तुम्हें अच्छी लग रही है और मेरी तारीफ कर रहे हो। इसके बाद उन्होंने स्टीव को चिढ़ाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed