फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan to go NCA for Strength and Conditioning before West indies tour of India

Ishan Kishan: वेस्टइंडीज दौरे से पहले एनसीए जाएंगे ईशान किशन, मजबूती पर करेंगे काम; दलीप ट्रॉफी खेलने से इंकार

Sat, 17 Jun 2023 04:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

ईशान किशन पहले ही दलीप ट्रॉफी खेलने से मना कर चुके हैं। ऐसे में वह वेस्टइंडीज दौरे से पहले एनसीए जाकर अपनी मजबूती और कैरिबियाई हालातों के हिसाब से खुद को ढालने के लिए काम करेंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर उनका टीम में होना लगभग तय है। 
 

विज्ञापन
Ishan Kishan to go NCA for Strength and Conditioning before West indies tour of India
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के कुछ खिलाड़ी अगले सप्ताह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का हिस्सा बनेंगे। ये खिलाड़ी अपनी मजबूती (स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग) पर काम करेंगे साथ ही वेस्टइंडीज के हालातों के हिसाब से खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे। यहां खुद को पूरी तरह फिट करने के बाद ये खिलाड़ी वेस्टइंडी दौरे पर जाएंगे। 
विज्ञापन


भारत 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच एक वनडे मैच खेलेगा, जिसके लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम तीन जुलाई को वेस्टइंडीज रवाना होगी। आम तौर पर, जब दो अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बीच अंतर होता है, तो केंद्रीय अनुबंधित वाले खिलाड़ी और ऐसे खिलाड़ी जो अगली सीरीज के लिए टीम में चुने जा सकते हैं और किसी भी घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें एनसीए बुलाया जाता है। यहां उनकी फिटनेस का आंकलन किया जाता है और आगामी दौरे के लिहाज से उन्हें तैयार किया जाता है।  
विज्ञापन


28 जून से बेंगलुरू में होने वाली दलीप ट्रॉफी का फाइनल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 से 16 जुलाई के बीच खेला जाएगा। ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। बेंगलुरू के अलूर में पहले क्वार्टरफाइनल में पूर्वी क्षेत्र का सामना मध्य क्षेत्र से है। 24 वर्षीय ईशान किशन के पास वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना होने से पहले पूर्वी क्षेत्र के लिए एक मैच खेलने का मौका था, लेकिन उन्होंने इस मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद केएस भरत ने भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन बल्ले के साथ उन्होंने लगातार निराश किया है। ऐसे में ईशान किशन के पास घरेलू मैच में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम के लिए पहला मैच खेलने का मौका था, लेकिन उन्होंने इस मैच में नहीं खेलने का फैसला करके सभी को हैरान कर दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। 

अब उन्होंने दलीप ट्रॉफी से बाहर होने का विकल्प चुना है और उनका निर्णय निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट और तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेलने की उनकी इच्छा पर सवाल उठाता है। हालांकि, भारतीय टेस्ट टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में उनकी जगह को चुनौती देने वाला कोई नहीं है। ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे के लिए उनका चयन होना लगभग तय है। 

ईशान किशन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "ईशान पिछले दिसंबर से नियमित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद इंग्लैंड से आने पर उन्होंने एक छोटा ब्रेक लिया था। वह अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में एनसीए में रहेंगे और वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी ट्रेनिंग और तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमें उनके शामिल होने की उम्मीद है।"


जहां तक वर्कलोड का सवाल है तो कई लोगों का कहना था कि अगर ईशान को टेस्ट टीम में नहीं चुना जाता है तो वह दो महीने तक बिना कोई मैच खेले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा बनेंगे। उनका आखिरी मैच 26 मई को मुंबई इंडियंस के लिए था और अगर उन्हें टेस्ट के लिए खेलने के लिए नहीं चुना जाता है, तो उनका अगला मैच 27 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed