फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum

Ranji Trophy: BCCI और जय शाह की चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे ईशान किशन, रणजी ट्रॉफी से उनकी अनुपस्थिति जारी

Fri, 16 Feb 2024 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने उन्हें टीम में वापसी के लिए रणजी खेलने की सलाह दी थी। जय शाह ने भी हाल ही में केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी थी कि उनके नखरे नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum
श्रेयस, ईशान और दीपक - फोटो : BCCI

विस्तार

ईशान किशन की रणजी ट्रॉफी से अनुपस्थिति जारी है।  झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शुक्रवार को शुरू हुए मैचों के अंतिम दौर के मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया। एलिट ग्रुप ए में झारखंड का मुकाबला राजस्थान से जारी है, लेकिन ईशान यह मैच नहीं खेल रहे हैं। ईशान पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही एक्शन से गायब हैं। हाल ही में वह बड़ौदा में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ आईपीएल के लिए अभ्यास करते पाए गए थे।
विज्ञापन


हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने उन्हें टीम में वापसी के लिए रणजी खेलने की सलाह दी थी। जय शाह ने भी हाल ही में केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी थी कि उनके नखरे नहीं चलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। आईपीएल के लिए भी घरेलू टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन

आईपीएल पर ही सिर्फ न हो खिलाड़ियों का ध्यान

Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum
राहुल द्रविड़ और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
किशन की प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने की अनिच्छा और केवल आईपीएल पर ध्यान केंद्रित करने के कारण बीसीसीआई ने नया नियम बनाया है। खिलाड़ियों के लिए इस कैश-रिच लीग के ऑक्शन पूल के लिए योग्य होने के लिए सीमित संख्या में रणजी ट्रॉफी मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। भारत के कई स्थानों पर शुरू हुए अंतिम दौर के रणजी मैचों में दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर भी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, अय्यर को पीठ के निचले हिस्से और कमर में समस्या है।

किशन, चाहर और श्रेयस को दी गई थी सलाह

Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum
ईशान किशन - फोटो : BCCI
इन तीन खिलाड़ियों - किशन, चाहर और अय्यर को विशेष रूप से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेलने के लिए कहा गया था। किशन की अनुपस्थिति में कुमार कुशाग्र झारखंड के लिए राजस्थान के खिलाफ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। झारखंड के अब तक छह मैचों में केवल एक जीत के साथ 10 अंक हैं।
विज्ञापन

सिर्फ आईपीएल खेलने को आदत न बनाएं युवा

Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
किशन ने 'यात्रा की थकान' का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच से लौटने का फैसला लिया था। हालांकि, उनका यह फैसला अब तक सही नहीं साबित हुआ है। इसके बाद से वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने से भी चूक गए। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ईशान तीनों प्रारूप में भारत विकेटकीपर के तौर पर भारत की पहली पसंद माने जा रहे थे।

हालांकि, अब उनका अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ बड़ौदा में ट्रेनिंग करना बीसीसीआई की नजरों में सही नहीं दिख रहा है। उनकी राज्य टीम रणजी में ग्रुप ए तालिका में सबसे नीचे है और वह अपनी टीम की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। इस बात पर बीसीसीआई में आम सहमति बनी है कि एक सख्त नीति का पालन करने की आवश्यकता है ताकि युवा खिलाड़ियों का एक समूह सिर्फ आईपीएल खेलने को अपनी आदत न बना लें। 

Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू टूर्नामेंट खेलने को लेकर जय शाह का बयान
वहीं, जय शाह ने बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध करने वाले खिलाड़ियों के लिए घरेलू स्तर पर रेड बॉल क्रिकेट अनिवार्य करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इस मामले में कोई भी बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा। शाह ने कहा कि वह मुख्य चयनकर्ता को इस मामले में खुली छूट देने जा रहे हैं और अगर कोई खिलाड़ी फैसले को नहीं मानता है तो वह उस पर सख्त से सख्त कदम उठा सकते हैं। साथ ही आईपीएल खेलने के लिए भी रणजी ट्रॉफी में तीन या चार मैच खेलने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Ishan Kishan, Shreyas Iyer, Deepak Chahar absence from Ranji Trophy continues despite BCCI Jay Shah Ultimatum
राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को मानना होगा फैसला
शाह ने कहा- सभी को इस बारे में जानकारी दे दी गई। मैं सभी राज्य क्रिकेट संघों को पत्र भी लिखने जा रहा हूं। अगर आपके मुख्य चयनकर्ता, कोच और कप्तान चाहते हैं कि आप घरेलू स्तर पर रेड बॉल क्रिकेट खेलें तो आपको यह फैसला मानना होगा। हालांकि, यह नेशनल क्रिकेट एकेडमी की सलाह पर ही होगा। मान लीजिए अगर कोई खिलाड़ी व्हाइट बॉल क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट को एकसाथ नहीं संभाल पा रहे तो हम उन पर कुछ जबरदस्ती का नहीं थोपेंगे। यह उन्हीं पर लागू होगा जो फिट हैं और युवा हैं। हम किसी तरह का बहाना नहीं झेलेंगे। यह केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए है। शाह ने कहा- सभी को खेलना होगा, नहीं तो मुख्य चयनकर्ता ने मुझे अपनी सलाह दी है। मैं उन्हें खुली छूट दूंगा कि वह अपना फैसला खुले तौर पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed