फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I against Sri Lanka in Dharamsala

IND vs SL 3rd T20: आखिरी टी-20 से बाहर हुए ईशान किशन, सिर में लगी थी चोट, रोहित-वेंकटेश कर सकते हैं ओपनिंग

Sun, 27 Feb 2022 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

तीसरे टी-20 में वेंकटेश अय्यर और संजू सैमसन में से कोई एक रोहित शर्मा का बतौर ओपनर साथ निभा सकता है। वहीं, संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I against Sri Lanka in Dharamsala
ईशान किशन - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे और आखिरी टी-20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान सिर में चोट लगी थी।बीसीसआई के मुताबिक, वह अब तक फिट नहीं हो सके हैं और उन्हें आराम दिया गया है।
विज्ञापन


सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग
चोट लगने के बाद ईशान को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। तीसरे टी-20 में संजू सैमसन या वेंकटेश अय्यर में से कोई एक रोहित शर्मा का बतौर ओपनर साथ निभा सकता है। वहीं, सैमसन विकेटकीपर की भी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई की टीम कर रही देखरेख
दूसरे टी-20 मैच में चोटिल होने वाले ईशान किशन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उन्हें अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम करीब से उनकी देख-रेख करेगी। दूसरे टी-20 मैच में किशन के सिर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा की बाउंसर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल कुछ देर रोका गया था
इसके बाद किशन मैदान में बैठ गए थे। इस समय थोड़ी देर के लिए खेल रुका था। हालांकि, किशन ने बल्लेबाजी जारी रखी थी और कुछ गेंद खेलने के बाद ही आउट हो गए थे। इसके बाद किशन को अस्पताल ले जाया गया था। किशन को कांगड़ा में फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।

ईशान ने दूसरे टी-20 में 16 रन बनाए
ईशान किशन ने पहले टी-20 में 89 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे मैच में सिर्फ 16 रन बना पाए थे। इस पारी में उन्होंने कुल 15 गेंद खेली और दो चौके लगाए। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।


भारत ने अब तक लगातार 11 टी-20 मुकाबले जीते हैं। सीरीज का आखिरी मैच जीतकर भारत अफगानिस्तान के लगातार सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा। अफगानिस्तान ने असगर अफगान की कप्तानी में लगातार 12 टी-20 मुकाबले जीते थे।

तीसरे टी-20 के लिए प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed