फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan kishan Discharged from hospital after being hit by the bouncer may not play 3rd T20

Ishan Kishan Health Update: ईशान किशन को अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी भी डॉक्टरों की देख-रेख में रहेंगे

Sun, 27 Feb 2022 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 02:01 PM IST
सार

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी किशन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और उनके तीसरे मैच में खेलने पर संदेह बना हुआ है। दूसरे टी-20 मैच में किशन के सिर पर बाउंसर लगी थी। 

विज्ञापन
Ishan kishan Discharged from hospital after being hit by the bouncer may not play 3rd T20
ईशान किशन - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

दूसरे टी-20 मैच में चोटिल होने वाले ईशान किशन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उन्हें अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम करीब से उनकी देख-रेख करेगी। ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। दूसरे टी-20 मैच में किशन के सिर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा की बाउंसर लगी थी। इसके बाद किशन मैदान में बैठ गए थे। इस समय थोड़ी देर के लिए खेल रुका था। हालांकि, किशन ने बल्लेबाजी जारी रखी थी और कुछ गेंद खेलने के बाद ही आउट हो गए थे। इसके बाद किशन को अस्पताल ले जाया गया था। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशन को कांगड़ा में फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है, उनकी हालत चिंताजनक नहीं है, लेकिन तीसरे मैच में उनका खेलना मुश्किल है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में फ्लॉप रहे थे किशन
पहले मैच में 89 रन की शानदार पारी खेलने वाले किशन दूसरे मैच में सिर्फ 16 रन बना पाए थे। इस पारी में उन्होंने कुल 15 गेंद खेली और दो चौके लगाए। लहिरू कुमारा की बाउंसर गेंद सिर पर लगने के बाद किशन की एकाग्रता भंग हो गई थी और वे हर गेंद में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। इसी प्रयास में उन्होंने लॉग ऑफ फील्डर को आसान कैच दे दिया था। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी किशन का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 सीरीज जीत चुका है भारत
तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया था। इस मैच में किशन ने 89 और अय्यर ने 52 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया। इस मैच में अय्यर ने 74 और जडेजा ने तूफानी 45 रन बनाए। अब भारत तीसरा मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा। 


मंधाना के सिर पर लगी बाउंसर
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के सिर पर भी बाउंसर लगी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में मंधाना के सिर पर बाउंसर लगी। इसके कुछ समय बाद वे मैदान छोड़कर चली गई। हालाकिं, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने सिर्फ एहतियात के तौर पर मैदान छोड़ा था। न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप की शुरुआत से पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed