फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan accurate throw: Dravid was stunned after seeing the brilliant fielding, patted the fielding coach T Dileep's back in joy, watch VIDEO

ईशान का सटीक थ्रो: शानदार फील्डिंग देख गदगद हुए द्रविड़, खुशी में थपथपाई फील्डिंग कोच की पीठ, देखें VIDEO

Mon, 22 Nov 2021 06:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Nov 2021 06:56 AM IST
सार

कप्तान रोहित भी ईशान के साथ मस्ती करते दिखे। वहीं, स्टैंड में बैठे भारतीय हेड कोच द्रविड़ ने खुशी के मारे बगल में बैठे भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन
Ishan Kishan accurate throw: Dravid was stunned after seeing the brilliant fielding, patted the fielding coach T Dileep's back in joy, watch VIDEO
राहुल द्रविड़ और टी दिलीप - फोटो : twitter @ bcci

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में 73 रन से हरा दिया। साथ ही तीन टी-20 की सीरीज को भारत ने 3-0 से जीत लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रन पर सिमट गई। मैच में ईशान किशन ने शानदार फील्डिंग की और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को रन आउट कराया। ईशान की फील्डिंग देख हेड कोच राहुल द्रविड़ बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन


सेंटनर और सीफर्ट को भेजा पवेलियन
न्यूजीलैंड की पारी के 12वें ओवर में ईशान ने अपने शानदार थ्रो से टिम सीफर्ट को रन आउट किया। वह दूसरा रन चुराने की कोशिश कर रहे थे। ईशान यहीं नहीं रुके। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में भी ईशान ने एक और सटीक थ्रो किया। 14वें ओवर में दीपक चाहर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने शॉट मारा। इस बार भी दूसरा रन लेने के चक्कर में सैंटनर को ईशान किशन ने डायरेक्ट थ्रो और हिट से रन आउट किया।
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ खुश नजर आए
लगातार दो थ्रो से दो विकेट निकालने पर पूरी टीम काफी खुश नजर आई। कप्तान रोहित भी ईशान के साथ मस्ती करते दिखे। वहीं, स्टैंड में बैठे भारतीय हेड कोच द्रविड़ ने खुशी के मारे बगल में बैठे भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप की पीठ थपथपाई। दिलीप भी ईशान के प्रदर्शन से खुश नजर आए। सैंटनर दो रन और सीफर्ट 17 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैच में क्या हुआ?
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी टी-20 में 73 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड को अपनी जमीन पर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। यह मुकाम टीम ने नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में हासिल किया। इससे पहले टीम ने 2020 में न्यूजीलैंड दौरे पर 5-0 से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह लगातार छठी जीत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed