WI Inning
247/3 (20 ov)
Sherfane Rutherford 49(26)*
Shai Hope 102 (50)
Innings Break : IND need 248 runs in 20 remaining overs
{"_id":"5989a1ae4f1c1bdf1a8b48c8","slug":"irfan-pathan-trolled-again-in-social-media-for-celebrating-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बंधवाना इस मुस्लिम क्रिकेटर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राखी बंधवाना इस मुस्लिम क्रिकेटर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
Amarujala.com-Presented By:- नवीन चौहान
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
राखी
इरफान पठान आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों पत्नी के साथ तस्वीर फेसबुक पर शेयर किए जाने के बाद लोगों ने इसे गैरइस्लामिक बताकर लोगों ने इरफान पर निशाना साधा था।
सोमवार को रक्षा बंधन पर इरफान एक बार फिर सोशल मीडिया पर शिकार बने। सारा देश रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहा था। देश के हर क्षेत्र से जुड़े सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे थे। ऐसे में पठान ने भी राखी बांधे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और प्रशंसकों को बधाई दी। इसके बाद तो लोग उनके पीछे पड़ गए।
विज्ञापन
इस तस्वीर में इरफान अपनी कलाई पर बंधी राखी साझा करते दिखाई दिए। जहां तमाम लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे लेकिन एक वर्ग ऐसा भी था जिसे इरफान का ये कदम फूटी आंख नहीं रास आया। ये लोग उनके इस कदम से नाराज थे और इसकी आलोचना शुरू कर दी।
लोगों ने इरफान की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, क्या आपको ये भी नहीं मालूम कि इस्लाम में राखी बंधवाना हराम है। लोग यहीं नहीं रुके कुछ तो ये कहने से भी बाज नहीं आए कि तुम्हारे पिता एक मौलवी हैं बावजूद इसके तुम इस तरह के काम कर रहे हो। कुछ ने तो उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। एक व्यक्ति ने तो यहां तक कह दिया, इरफान जैसे मुसलमानोंको देखकर मुझे मुस्लिम होने पर अफसोस होता है।
पिछली बार जब इरफान ट्रोल हुए थे तब उनकी पत्नी ने तस्वीर में हाथों से अपना चेहरा ढका था। इसके कुछ दिन बाद इरफान ने बॉलीवु़ड के अंदाज में इसका जवाब दिया और कहा कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...