फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan says Rohit Sharma is a big hard worker then you think

इरफान पठान ने बताया कितने मेहनती हैं रोहित शर्मा, लोगों की गलतफहमी से उठाया पर्दा

Sat, 27 Jun 2020 09:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan says Rohit Sharma is a big hard worker then you think

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा शुरुआती दिनों में भी कड़ी मेहनत किया करते थे। हालांकि, उनके शरीर के हाव भाव देखकर ऐसा लगता था कि वह बल्लेबाजी करते हुए काफी ‘रिलैक्स’ रहते हैं। पठान ने शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘काफी लोगों को गलतफहमी हो जाती है जब वह ऐसे खिलाड़ी को देखते हैं, जिनके पास काफी समय होता है और वह रोहित की तुलना में थोड़ा ज्यादा रिलैक्स होता है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा- तब आप कहते हो कि उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि यही चीज एक अन्य पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के बारे में कही जाती थी। पठान ने कहा, ‘जब वह भागते थे तो वह बहुत ही रिलैक्स होकर भागते थे, जब वह बल्लेबाजी करते थे तो उनके पास बहुत समय रहता था और हम सोचते थे कि वह कड़ी मेहनत क्यों नहीं करते, लेकिन वास्तव में वह बहुत कड़ी मेहनत कर रहे होते थे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इसी तरह रोहित को बाहर से देखकर हम सोचा करते थे कि उन्हें शायद थोड़ी ज्यादा कड़ी मेहनत की जरूरत है।’ भारत के लिए 2003 से 2008 तक 29 टेस्ट खेलने वाले 35 साल के पठान ने कहा कि रोहित हमेशा समझदारी भरी चीजों के बारे में बात करते थे और इसलिए वह बतौर बल्लेबाज और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर काफी सफल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा कड़ी मेहनत के बारे में बात किया करते थे और वह यह भी कहते थे कि टीम सबसे पहले आती है। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने जो नतीजे हासिल किए, यह बात आप ने उनमें देखी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed