फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan Michael Vaughan questions RCB bowling attack after defeat against KKR in IPL

IPL 2024: केकेआर के खिलाफ हार के बाद इन दिग्गज खिलाड़ियों ने आरसीबी पर उठाए सवाल, जानें क्या सलाह दी

Sat, 30 Mar 2024 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Mar 2024 02:20 PM IST
सार

केकेआर ने वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन की दमदार बल्लेबाजी की मदद से आरसीबी को सात विकेट से हराया। केकेआर की यह लगातार दूसरी जीत थी।

विज्ञापन
Irfan Pathan Michael Vaughan questions RCB bowling attack after defeat against KKR in IPL
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से मिली हार के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आरसीबी की इस सीजन तीन मैचों में यह दूसरी हार है। केकेआर ने वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन की दमदार बल्लेबाजी की मदद से आरसीबी को सात विकेट से हराया। केकेआर की यह लगातार दूसरी जीत थी। 
विज्ञापन


केकेआर की टीम इस सीजन विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी है। केकेआर की इस शानदार जीत के बाद आरसीबी पर सवाल उठ रहे हैं जिनकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन उन दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने आरसीबी की कमजोरी उजागर की है। वॉन का कहना है कि अगर आरसीबी को टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ में बने रहना है तो उसे गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करना होगा और इस विभाग में जरूरी सुधार लाना होगा। वॉन ने एक्स पर लिखा, 'आरसीबी के लिए इस गेंदबाजी आक्रमण के साथ आईपीएल का खिताब जीतना असंभव है।'
विज्ञापन

 
 

मूडी और इरफान ने भी जताई चिंता
वॉन जैसे ही बयान सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी का भी आया जिन्होंने आरसीबी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने का आग्रह किया। मूडी का कहना है कि आरसीबी को दो विदेशी तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए जिससे उसके सफल होने के अवसर बढ़ेंगे। मूडी ने एक्स पर लिखा, 'आरसीबी के पास दो विदेशी विशेषज्ञ तेज गेंदबाज खिलाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है।' वहीं, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी गेंदबाजी को लेकर आरसीबी की रणनीति की आलोचना की। पठान ने साथ ही इस बात से निराश हुए कि आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ ऑलरांडर ग्लेन मैक्सवेल का गेंदबाजी में इस्तेमाल क्यों नहीं किया। पठान ने लिखा, 'फाफ डुप्लेसिस को पावरप्ले में मैक्सवेल से गेंदबाजी करानी चाहिए थी। केकेआर ने अनुकूल रॉय से पावरप्ले में गेंदबाजी कराई थी। आरसीबी को सच में अपनी गेंदबाजी में सुधार लाने की जरूरत है।' 
 
 

अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसकी आरसीबी
अबतक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी की टीम की शुरुआत आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी अच्छी नहीं हुई। टीम को पहले मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में हालांकि आरसीबी ने पंजाब को हराया था, लेकिन अब उसे तीसरे मैच में केकेआर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली का दम देखने मिला जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी क्योंकि केकेआर के बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 25 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी का अगला मुकाबला दो अप्रैल को लखनऊ सुपरजाएंट्स से होना है और टीम की कोशिश होगी कि वे उससे पहले गेंदबाजी विभाग में जरूरी सुधार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed