फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan Dig At Pakistan Team; says India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final will not be one sided

Asia Cup Final: इरफान पठान का पाकिस्तान की टीम पर तंज, बोले- अच्छा है भारत vs श्रीलंका मैच एकतरफा नहीं होगा

Sat, 16 Sep 2023 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

विराट कोहली और केएल राहुल के शतकों की बदौलत भारत ने पिछले हफ्ते सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हराया था। फाइनल की पूर्व संध्या पर श्रीलंका को बड़ा झटका लगा क्योंकि स्पिनर महेश तीक्ष्णा खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए।

विज्ञापन
Irfan Pathan Dig At Pakistan Team; says India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final will not be one sided
इरफान पठान ने पाकिस्तान टीम पर तंज कसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत एशिया कप के इतिहास में सात जीत के साथ सबसे सफल देश है, जबकि श्रीलंका रविवार को जीत के साथ उनकी बराबरी कर सकता है, जिसने छह खिताब जीते हैं। जहां फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल का इंतजार था, वहीं श्रीलंका ने बाबर आजम की अगुआई वाली टीम को हराकर फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

अब भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान पर तंज कसा और भारत-श्रीलंका फाइनल पर बयान दिया। पठान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "श्रीलंका के खिलाफ फाइनल खेलना टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा क्योंकि यह एकतरफा मुकाबला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली और केएल राहुल के शतकों की बदौलत भारत ने पिछले हफ्ते सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हराया था। फाइनल की पूर्व संध्या पर श्रीलंका को बड़ा झटका लगा क्योंकि स्पिनर महेश तीक्ष्णा खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर में जीत के दौरान 23 साल के तीक्ष्णा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे दासुन शनाका की टीम रविवार को 50 ओवर के टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
विज्ञापन

शनाका ने कोलंबो में होने वाले खिताबी मुकाबले की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा- ग्रेड तीन की चोट के कारण तीक्ष्णा इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, लेकिन वह विश्व कप के लिए टीम में होंगे। तीक्ष्णा ने पांच मैचों में आठ विकेट चटकाए थे और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और साथी स्पिनर दुनिथ वेलालगे के साथ युवा गेंदबाजी आक्रमण का शानदार नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed