फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan beffiting reply to Pakistan PM Sehbaz sharif, said you gets happy in others problem

Shehbaz vs Irfan: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को इरफान पठान का करारा जवाब, बोले- आप दूसरे की तकलीफ से खुश होते हैं

Sun, 13 Nov 2022 08:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 08:45 AM IST
सार

शहबाज शरीफ ने 2021 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए टीम इंडिया का मजाक बनाया था। अब इस मामले पर इरफान पठान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को करारा जवाब दिया था। 
 

विज्ञापन
Irfan Pathan beffiting reply to Pakistan PM Sehbaz sharif, said you gets happy in others problem
इरफान पठान और शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाया था। शहबाज ने ट्वीट कर लिखा था कि अब 170/0 और 152/0 के बीच फाइनल मुकाबला होगा। शहबाज का इशारा 2021 टी20 विश्व कप से था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इस मैच में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन


इस टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 170 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत दिला दी थी। इन्हीं दोनों मैच का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ ने भारतीय टीम का मजाक बनाया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब इरफान पठान ने शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया है। इरफान ने शाहबाज शरीफ को जवाब देते हुए ट्वीट किया "आप में और हम में फर्क यही है। हम अपनी खुशी से खुश हैं और आप दूसरे के तकलीफ से। इसी वजह से खुद के मुल्क को बेहतर करने पर ध्यान नहीं है (यही फर्क है आप और हम में। हम अपने आप में खुश हैं, आप खुशी की तलाश तब करते हैं जब दूसरे मुसीबत में होते हैं। इसलिए आप अपने देश को बेहतर करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं)।"


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से भी मेलबर्न में अपने प्री-मैच प्रेसर के दौरान ट्वीट के बारे में पूछा गया था, कि क्या इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट टीम पर अधिक दबाव डालते हैं। बाबर ने जवाब दिया, "ऐसा कोई दबाव नहीं है। लेकिन क्षमा करें, मैंने यह ट्वीट नहीं देखा, इसलिए मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां हम सिर्फ विपक्ष के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इससे पहले भी विश्व कप को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था कि अगली बार से असली मिस्टर बीन भेजना। इसके जवाब में शाहबाज ने लिखा था कि हमारे पास भले ही असली मिस्टर बीन न हों, लेकिन हमारे पास असली खेल भावना है और पाकिस्तानों की मजेदार आदत है, वापसी करने की। दरअसल पाकिस्तान का एक व्यक्ति कुछ हद तक मिस्टर बीन की तरह दिखता है। इसने जिम्बाब्वे में एक कॉमेडी शो किया था, जो पूरी तरह फ्लॉप रहा था। इसके बाद जिम्बाब्वे के लोगों ने अपनी क्रिकेट टीम से मांग की थी कि वह पाकिस्तान को हराकर फर्जी मिस्टर बीन को भेजने का बदला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed