{"_id":"5af6186d4f1c1bd6408b498e","slug":"ireland-vs-pakistan-historic-test-match-day-one-rain-abandoned-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड-पाकिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आयरलैंड-पाकिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
नाइजेल लांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड के पहले ऐतिहासिक टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। भारी बारिश के चलते आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले दिन का खेल बिना एक भी गेंद फेंके रद करना पड़ा। इसी के साथ आयरिश पहली ऐसी टीम बन गई जिसका पहले मैच का पहला ही दिन बारिश में धुल गया।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में क्लब में शामिल हुई आयरलैंड की कोशिश 2007 वर्ल्ड कप की तरह ही पाकिस्तान को चौंकाने की होगी। तब उसने पाकिस्तान को हराकर उसे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार के मैच के साथ ही आयरलैंड टेस्ट खेलने वाला 11वां देश बना। इससे पहले बांग्लादेश ने नवंबर 2000 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर पूर्ण सदस्यता हासिल की थी।
विज्ञापन