फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ireland vs pakistan historic test kevin o brien becomes first ever test centurion for ireland

IREvPAK: आयरलैंड के इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के साथ टेस्ट रोमांचक मोड़ पर

Tue, 15 May 2018 01:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
ireland vs pakistan historic test kevin o brien becomes first ever test centurion for ireland
केविन ओ ब्रायन

आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के चौथे दिन शतक जमाकर इतिहास रच दिया। केविन ओ ब्रायन टेस्ट शतक जमाने वाले आयरलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रायन ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की गेंद पर दो रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 186 गेंदों में 10 चौकों की मदद से सैकड़ा पूरा किया।

विज्ञापन


बता दें कि 34 वर्षीय केविन ओ ब्रायन वहीं बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा रखा है। 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में ब्रायन ने केवल 50 गेंदों में शतक जमाकर यह रिकॉर्ड पूरा किया।
विज्ञापन


आयरलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए ऐतिहासिक टेस्ट के चौथे दिन स्टंप्स के समय 122 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं। आयरलैंड ने पाकिस्तान पर 139 रन की बढ़त हासिल की जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह देखना रोचक होगा कि टेस्ट के अंतिम दिन आयरलैंड की टीम पाकिस्तान के सामने कितने रनों का लक्ष्य रखेगी। स्टंप्स के समय केविन ओ ब्रायन 216 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 118 रन बनाकर नाबाद हैं। टायरोन केन 8* रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

मंडरा रहा था पारी की हार का खतरा, ऐसे पलट गई बाजी

ireland vs pakistan historic test kevin o brien becomes first ever test centurion for ireland
केविन ओ ब्रायन

आयरलैंड ने चौथे दिन अपनी पारी 64/0 के स्कोर से आगे बढ़ाई। एड जॉयस (43) के रनआउट होने के साथ आयरलैंड के विकेट गिरने की शुरुआत हुई।  127 रन के स्कोर पर आयरलैंड ने अपने शीर्ष पांच विकेट गंवा दिए थे और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था। 

मगर केविन ओ ब्रायन ने स्टुअर्ट थोंपसन (53) के साथ 118 रन की साझेदारी करके बाजी पलट दी। थोंपसन ने 116 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने तीन जबकि मोहम्मद अब्बास ने दो विकेट झटके। शादाब खान को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed