{"_id":"62a9dbe8c6958d5a0c6bf190","slug":"ireland-vs-india-ireland-team-announced-for-t20i-series-against-india-call-up-for-uncapped-stephen-doheny-and-conor-olphert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ireland vs India: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित, दो नए खिलाड़ियों को मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ireland vs India: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित, दो नए खिलाड़ियों को मौका
Wed, 15 Jun 2022 06:47 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:47 PM IST
सार
अनुभवी सिमी सिंह और शेन गेटकैट को टीम में नहीं रखा गया है। दोनों खिलाड़ी इस साल टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में टीम के सदस्य थे। 26 और 28 जून को होने वाले दो मैच से आयरलैंड में सीजन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का आयोजन आयरलैंड में ही होगा। इसके लिए मेजबान टीम 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। उसने अनकैप्ड खिलाड़ी स्टीफन डोहेनी और कॉनर ओल्फर्ट को पहली बार टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ियों को क्लब क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने पर चुना गया है।
अनुभवी सिमी सिंह और शेन गेटकैट को टीम में नहीं रखा गया है। दोनों खिलाड़ी इस साल टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में टीम के सदस्य थे। डोहेनी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी कंपटीशन में 52.67 की औसत से 158 रन बनाए थे।
ओल्फर्ट की बात करें तो वह तेज गेंदबाजी करते हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में ओलफर्ट बतौर नेट गेंदबाज टीम के साथ यूएई गए थे। उन्होंने इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी कंपटीशन में छह विकेट लिए थे। इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में छह विकेट झटके थे। दोनों खिलाड़ियों को हाल ही में क्रिकेट आयरलैंड ने कांट्रैक्ट दिया है।
विज्ञापन
26 और 28 जून को होने वाले दो मैच से आयरलैंड में सीजन की शुरुआत होगी। टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम भी आयरलैंड जाएगी। टीम इंडिया का चयन अगले सप्ताह होने की संभावना है। भारतीय टीम आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में खेलेगी। वहां उसे एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।
आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडैर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।