{"_id":"6164443c8ebc3ea65c3adba4","slug":"ireland-s-amy-hunter-breaks-mithali-raj-s-record-becomes-youngest-player-to-score-a-hundred-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड: आयरलैंड की एमी हंटर शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं, मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड: आयरलैंड की एमी हंटर शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं, मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Mon, 11 Oct 2021 07:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:33 PM IST
सार
हंटर ने भारती की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। हंटर ने अपने जन्मदिन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 127 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
एमी हंटर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयरलैंड की महिला बल्लेबाज एमी हंटर ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हंटर का रविवार को जन्मदिन था। वह 16 साल की हो गईं।
हंटर ने भारती की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। हंटर ने अपने जन्मदिन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 127 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली। इस ऐतिहासिक पारी से उन्होंने मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा और वनडे क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाली सबसे छोटी उम्र की बल्लेबाज बन गईं।
इससे पहले मिताली के नाम ये रिकॉर्ड था। उन्होंने 1999 में आयरलैंड के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली थी। तब वह ऐसा करने वाली सबसे छोटी उम्र की बल्लेबाज बनीं थीं। उस वक्त मिताली राज की उम्र 16 साल 205 दिन थी।