फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ireland force to play follow on and pakistan in strong position

आयरलैंड को मिला फॉलोऑन, पाकिस्तान के पास ऐतिहासिक टेस्ट जीतने का मौका

Mon, 14 May 2018 01:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
ireland force to play follow on and pakistan in strong position
अब्बास

पाकिस्तान ने रविवार को ऐतिहासिक टेस्ट के तीसरे दिन आयरलैंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। डब्लिन में खेले जा रहे टेस्ट में पाकिस्तान ने आयरलैंड को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। 

विज्ञापन


पाक ने अपनी पहली पारी 310/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में आयरलैंड की पहली पारी 130 रन पर सिमटी। तीसरे दिन स्टंप्स तक आयरलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी पाक के स्कोर से 116 रन पीछे हैं।
विज्ञापन


दूसरे दिन के स्कोर 268/6 से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने लंच से पहले अपनी पहली पारी 310/9 के स्कोर पर घोषित की। फहीम अशरफ ने डेब्यू टेस्ट की अपनी पहली पारी में 83 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से टिम मुर्टाघ ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। उनके अलावा स्टुअर्ट थॉम्प्सन ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आयरलैंड की पहली पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और लंच तक स्कोर 5/3 हो गया था। लंच और चाय के बीच में आयरलैंड ने 90 रन बनाने के दौरान पांच विकेट गंवाए। आयरलैंड का स्कोर 95/8 था। चाय के बाद आयरलैंड की पहली पारी 47.2 ओवरों में 130 रनों पर समाप्त हुई और पाकिस्तान को 180 रनों की बढ़त मिली। 

आयरलैंड के लिए केविन ओ'ब्रायन ने सबसे ज्यादा 40 और गैरी विल्सन ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ मोहम्मद अब्बास ने चार, शादाब खान ने तीन, मोहम्मद आमिर ने दो और फहीम अशरफ ने एक विकेट लिया।


पाक ने आयरलैंड को फॉलोऑन खेलने का फैसला किया। हालांकि, आयरलैंड ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की और स्टंप्स तक एक भी विकेट नहीं गंवाया। एड जोयस 39 और कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड 23 रन बनाकर नाबाद थे। 

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान: 310/9 (फहीम अशरफ 83, टिम मुर्टाघ 4/45)

आयरलैंड: 130 (केविन ओ'ब्रायन 40, मोहम्मद अब्बास 4/44) एवं 64/0 (एड जोयस 39*, विलियम पोर्टरफील्ड 23*)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed