World T20 Qualifier: आयरलैंड- नीदरलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड ने नाईजीरिया को आठ विकेट से और नीदरलैंड ने बरमूडा को 92 रन से हराकर आईसीसी वर्ल्ड टी-20 क्वालिफायर के प्लेऑफ में अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नाईजीरिया ने नौ विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। जवाब में आयलैंड ने दो विकेट खोकर 6.1 ओवर में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयरलैंड की तरफ से क्रैग यंग और मार्क एडेर ने घातक गेंदबाजी की। यंग ने 13 रन देकर चार और एडेर ने 10 रन देकर दो विकेट झटके।
वहीं, एक अन्य मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में बरमूडा की टीम नौ विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी और मैच हार गई। नीदरलैंड के लिए बेन कूपर (58) और मैक्स ओड्यूड (58) ने रिकॉर्ड 123 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोलिन ऐकरमैन ने 43 रन का योगदान दिया।
Ireland win!
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 26, 2019
Ruthless performance from them. They won by eight wickets and with 83 balls to spare – it's the fifth-quickest victory in terms of balls remaining in T20I cricket history! #T20WorldCup | #IREvNGR | SCORECARD ⬇️https://t.co/wlDs6XUSAW pic.twitter.com/iiFIvirH5d