फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ireland Beat Bangladesh in warmup Match.

वॉर्मअप मैच में जिम्बाब्वे के बाद आयरलैड ने भी किया उलटफेर

Thu, 12 Feb 2015 12:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Feb 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Ireland Beat Bangladesh in warmup Match.

वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैचों के आयोजन के पीछे मकसद यह होता है कि टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में दे सकें। अभ्यास मैच के दौरान उन जगहों पर मैच खेले जाते हैं जहां उन्हें टूर्नामेंट के दौरान मुकाबलों में उतरना होता है।

विज्ञापन


हालांकि अभी इस वर्ल्ड कप को शुरू होने में अभी 2 दिन और बाकी है लेकिन इससे पहले वॉर्मअप मुकाबले में भी उलटफेर का दौर शुरू हो गया है। कल जिम्बाब्वे ने गजब का खेल दिखाते हुए पिछली बार की उपविजेता श्रीलंका को हराकर म़ुख्य मुकाबलों से पहले ही उलटफेर कर दिया। 1996 की चैंपियन श्रीलंका पिछले लगातार 2 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम भी रही है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के हाथों श्रीलंकाई टीम की हार के बाद आज आयरलैंड ने भी उलटफेर कर दिया है। आयरलैंड वही टीम है जिसने पिछली बार लीग मुकाबलों में इंग्लैंड जैसी टीम को हराकर क्रिकेट जगत का स्तब्ध कर दिया था। आयरिश टीम को तब ज्यादा क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं था और आलोचक उसे फिसड्डी टीम की श्रेणी में रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी वर्ल्ड कप में वह छुपी रूस्तम के रूप में सामने आ सकती है और इसका आगाज उसने वॉर्मअप मैच में ही कर दिया है। वॉर्मअप मैच में इस एसोसिएट टीम ने एक टेस्ट खेलने वाली टीम को हरा दिया है और वह भी 19 गेंद शेष रहते।

आयरलैंड ने टेस्ट टीम को आसानी से हराया

Ireland Beat Bangladesh in warmup Match.

क्रिकेट वर्ल्ड में उलटफेर में माहिर बनती जा रही आयरलैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से पीट दिया। सिडनी में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को पहले बल्‍लेबाजी करने का न्योता देने के बाद आयरिश टीम के गेंदबाजों ने इस टेस्ट टीम को 49वें ओवर में ही ऑलआउट कर दिया। बांग्ला टीम 48.2 ओवर में 189 रन बनाकर आउट हो गई।

यह वही बांग्ला टीम है जिसने अपने पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी थी और पाक टीम को यह मैच जीतने के लिए अंत तक काफी पसीना बहाना पड़ा। हालांकि आज उसकी बल्‍लेबाजी बेहद खराब रही। सौम्स सरकार ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया। तमीम इकबाल (4), अनामुल हक (25), मोमीनुल हक (8), शाकिब अल हसन (8) और मुशफिकर रहीम (26) जैसे टीम के दिग्गज बल्‍लेबाज कुछ खास योगदान नहीं कर सके। आयरलैंड की ओर जॉन मूने और मैक्स सोरेनसेन ने 3-3 विकेट झटके।

अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरिश टीम ने 46.5 ओवर में ही 190 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसकी ओर से एंडी बाल्बीर्नी ने नाबाद 63 रन बनाए जबकि एड जोएस ने 47 रनों का योगदान दिया।

शनिवार को वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले हार गई श्रीलंका

Ireland Beat Bangladesh in warmup Match.

इससे पहले क्राइस्टचर्च में वार्मअप मुकाबलों का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की दसवें नंबर की वनडे टीम जिम्बाब्वे ने 1996 की वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। उस पर भी चौंकाने वाली बात यह रही कि जिम्बाब्वे ने श्रीलंका से मिले 280 रनों के मुश्किल लक्ष्य को हैमिल्टन मसाकद्जा के 119 गेंदों पर नाबाद 117 रन की बदौलत महज तीन विकेट खोकर 45.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

यह अप्रत्याशित हार श्रीलंका के आत्मविश्वास के लिए झटके की तरह है, जिसे शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करनी है।

श्रीलंका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट खोकर 279 रन बनाए। टीम के लिए दिमुथ करुणारत्ने शीर्ष स्कोरर रहे, जिन्होंने 58 रन की पारी खेली। जीवन मेंडिस ने 51 जबकि महेला जयवर्धने और लाहिरू थिरिमाने ने 30-30 रन का योगदान दिया। शीर्ष क्रम का कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका।

जवाब में जिम्बाब्वे की पारी मसाकद्जा के इर्द-गिर्द सिमटी रही, जिन्होंने ब्रैंडन टेलर (63) के साथ 127 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर डाला। मसाकद्जा ने इसके बाद सीन विलियम्स (नाबाद 51) के साथ 119 रन की अटूट साझेदारी कर जिम्बाब्वे को अप्रत्याशित जीत दिला दी। लेफ्ट आर्म स्पिनर सीन विलियम्स ने 51 रन बनाने के अलावा दस ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed