फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 will not be the same without you: Jasprit bumrah to Malinga

मलिंगा को लेकर रोहित और बुमराह हुए भावुक, कहा- आपके बिना वैसा नहीं रहेगा IPL 2021

Thu, 21 Jan 2021 06:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 21 Jan 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 will not be the same without you: Jasprit bumrah to Malinga
रोहित शर्मा, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया। मलिंगा के रिलीज किए जाने के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भावुक हो गए। दोनों ने मलिंगा लिए बेहद खास संदेश लिखा है।

विज्ञापन


बुमराह ने ट्वीट कर कहा, 'आपके साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने वर्षों में मैंने आपके दिमाग को पढ़ा है। एक सफल करियर के लिए बधाई। आपके बिना  आईपीएल वैसा नहीं होगा।' बुमराह ने अपने इस ट्वीट में मुंबई इंडियंस को टैग भी किया है। 
विज्ञापन


वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलिंगा के साथ वाली एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मलिंगा वाकई मैच विनर खिलाड़ी हैं। टीम में उनकी मौजूदगी मुंबई इंडियंस हमेशा याद रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

 

 

फ्रैंचाइजी क्रिकेट से मलिंगा ने दी संन्यास की घोषणा

बता दें कि बुधवार को श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, उन्होंने एक महीने पहले ही मुंबई इंडियंस के प्रबंधन को इसके बारे में सूचित कर दिया था। उन्होंने प्रबंधन को अगले सीजन के लिए अनुपलब्ध बताया था।

रिटेन किए गए खिलाड़ी
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरव तिवारी, अदित्य तरे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।

रिलीज किए गए खिलाड़ी
लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनाघन, जेम्स पैटिंसन, नाथन कुल्टर नाइल, शेफरेन रादरफोर्ट, प्रिंस बलवंत राय, दिगविजय देशमुख।

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

गौरतलब है कि 37 वर्षीय तेज गेंदबाज 2008 से ही मुंबई का हिस्सा रहे हैं। वह कभी भी किसी और टीम का हिस्सा नहीं बने। उनके पांच बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2018 के लिए मुंबई ने उन्हें अपनी टीम का गेंदबाजी कोच बनाया था लेकिन इसके बाद अगले ही सीजन में उन्हें 2019 के लिए टीम में बतौर गेंदबाज शामिल कर लिया गया। वह आईपीएल इतिहास में 122 मैचों में सर्वाधिक 170 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईपीएल 2011 में उन्होंने 28 विकेट के साथ पर्पल कैप भी हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed