{"_id":"590f19284f1c1b3b54850cca","slug":"ipl-title-sponser-to-be-e-auction-says-rajeev-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: टाइटल स्पॉन्सर के लिए अब होगी ई-नीलामी, राजीव शुक्ला ने की घोषणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: टाइटल स्पॉन्सर के लिए अब होगी ई-नीलामी, राजीव शुक्ला ने की घोषणा
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 07 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी के सुधारों को अब बीसीसीआई के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन से लागू किया जाएगा। आईपीएल के 10 साल पूरे होने के बाद अब नए स्पॉन्सर का चुनाव ई-नीलामी के तहत होगा। अभी इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है लेकिन बाद में इनको भी इस प्रक्रिया के तहत लाया जाएगा।
आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा टीवी राइट्स समेत सभी तरह के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राइट्स ई-नीलामी के तहत दिए जाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
11वें संस्करण से होंगे कई अहम बदलाव
आईपीएल के 11वें संस्करण से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिनको मंजूरी देने के लिए रविवार को गर्वनिंग काउंसिल की बैठक हुई। इसमें फिलहाल टाइटल स्पॉन्सर के लिए ई-नीलामी पर मंजूरी मिली है।
11वें सत्र से आईपीएल का नया प्रसारणकर्ता तय होना है, फ्रेंचाइजियों के लिए राजस्व बंटवारे का नया मॉडल लागू हो जाएगा और एक बार फिर से खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। हालांकि इनके लिए अभी ई-नीलामी के बारे में काउंसिल से मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
Issue of e-auction discussed, IPL staff told to talk to some experts if we can do that (e-auction): Rajeev Shukla, IPL Chairman pic.twitter.com/EoZ0qmC0b7
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
विज्ञापन
आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा टीवी राइट्स समेत सभी तरह के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राइट्स ई-नीलामी के तहत दिए जाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
11वें संस्करण से होंगे कई अहम बदलाव
आईपीएल के 11वें संस्करण से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिनको मंजूरी देने के लिए रविवार को गर्वनिंग काउंसिल की बैठक हुई। इसमें फिलहाल टाइटल स्पॉन्सर के लिए ई-नीलामी पर मंजूरी मिली है।
11वें सत्र से आईपीएल का नया प्रसारणकर्ता तय होना है, फ्रेंचाइजियों के लिए राजस्व बंटवारे का नया मॉडल लागू हो जाएगा और एक बार फिर से खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। हालांकि इनके लिए अभी ई-नीलामी के बारे में काउंसिल से मंजूरी नहीं मिली।
For title sponsorship, we have decided to go for e-auction: Rajeev Shukla, IPL Chairman
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017